फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Four of Malaria fever, 271 found suffering from viral fever

मलेरिया बुखार के चार, 271 वायरल फीवर से पीड़ित मिले

Wed, 15 Sep 2021 12:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
Four of Malaria fever, 271 found suffering from viral fever
जिला चिकित्सालय में भर्ती बुखार पीड़ित मरीज। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मलेरिया बुखार के चार, 271 वायरल फीवर से पीड़ित मिले
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जनपद में वायरल बुखार के चलते अब मलेरिया ने भी पैर पसार लिए हैं। रक्त की जांच के दौरान जिले में मलेरिया के चार मरीज मिले हैं। मलेरिया के मरीज मिलने पर स्वास्थ्य विभाग और अधिक अलर्ट हो गया तथा लोगों के रक्त की जांच बढ़ा दी है। उधर, चल रहे घर-घर सर्वे अभियान में वायरल बुखार के 271 लोग पीड़ित पाए गए।
बदलते मौसम में उमस भरी गर्मी के कारण संक्रामक रोगों से लोग पीड़ित हो रहे हैं। जिला चिकित्सालय में ही रोजाना करीब डेढ़ सौ से लेकर 175 तक मरीज वायरल बुखार से पीड़ित आ रहे हैं। इसके अलावा खांसी, जुकाम, एलर्जी के मरीज भी बढ़ रहे हैं। जिला चिकित्सालय में रोजाना 1200 से अधिक मरीजों की ओपीडी हो रही है। जिला चिकित्सालय में करीब तीन दर्जन मरीज बुखार के भर्ती हैं। निजी डॉक्टरों के यहां भी बुखार पीड़ितों की लाइन लगी है। अभी तक डेंगू का कोई मरीज जिले में नहीं मिला है। जबकि मलेरिया के मरीज बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन

एक सप्ताह में जिले में मलेरिया के चार मरीज मिले हैं। जनवरी से लेकर अभी तक मलेरिया के छह मरीज मिले हैं, जिनमें से चार इसी सप्ताह मिले, जबकि दो मार्च में मिले थे। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ अलका सिंह ने बताया कि अभी तक जिले में 16751 लोगों की रक्त पट्टिकाएं बना कर जांच की जा चुकी है, जिनमें से चार लोगों को मलेरिया बुखार की पुष्टि हुई है। इनमें से एक मोरना, दूसरा खालापार का है, जबकि दो मरीज पुरबालियान गांव के हैं, जो हाल में ही सोनभद्र जिले से आए थे। यहां आकर बुखार हुआ, जांच कराने पर उसे मलेरिया से पीड़ित मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग ने इन सबके परिजनों की ब्लड स्लाइड बनाई है। डॉ अलका ने बताया कि साथ ही इन क्षेत्रों में भी जांच बढ़ाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर-घर सर्वे अभियान में मिल रहे मरीज
मुजफ्फरनगर। स्वास्थ्य विभाग ने सात से लेकर 16 सितंबर तक घर-घर जाकर सर्वे का अभियान चलाया हुआ है। इस अभियान में अभी तक वायरल बुखार से पीड़ित 271 मरीज मिले हैं, जिन्हें दवाई दी गई है। इनके अलावा खांसी- जुकाम में 134 मरीज मिले। टीबी के नौ मरीज पाए गए।
एडी स्वास्थ्य ने निरीक्षण किया
मुजफ्फरनगर। जनपद में बढ़ते बुखार के प्रकोप और संचारी रोगों को लेकर अपर स्वास्थ्य निदेशक सहारनपुर डॉ अनिता जोशी ने मंगलवार को यहां पहुंच कर विभाग द्वारा किए गए उपायों का निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने यहां रोगों की रोकथाम को लेकर की गई तैयारियों की भी घरों तक जाकर हकीकत जानी है।
एडी स्वास्थ्य डॉ अनिता जोशी ने सीएमओ डॉ एमएस फौजदार के साथ गांव मुस्तफाबाद जाकर घर-घर चल रहे सर्वे अभियान को देखा। टीम से भी बातचीत कर उनके सर्वे के बारे में जानकारी ली। उन्होंने घरों में पहुंच कर ग्रामीणों का भी हाल जाना। इसके बाद उन्होंने शहर में नई मंडी की अवध विहार कालोनी में सर्वे अभियान का जायजा लिया। उन्होंने कूकड़ा में बनाई जा रही बीएसएल लैब की जानकारी ली। इसके बाद बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज में बनाए गए पीकू वार्ड का भी निरीक्षण किया है। उन्होंने बुखार पर रोकथाम के लिए हर संभव उपाय करने के निर्देश सीएमओ को दिए है। ब्यूरो

जिले में 17474 लोगों को हुआ कोरोना का टीकाकरण
मुजफ्फरनगर। सीएमओ डॉ महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि जनपद में मंगलवार को 17474 लोगों का कोरोना टीकाकरण किया गया। जिनमें से 11816 लोगों को प्रथम डोज लगाई गई तथा 5658 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed