फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Four meritorious models selected for regional exhibition

Muzaffarnagar News: प्रदेशीय प्रदर्शनी के लिए चार मेधावियों के मॉडल चयनित

Fri, 09 Dec 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Dec 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Four meritorious models selected for regional exhibition
मुजफ्फरनगर। इंस्पायर अवार्ड 2021-22 के अंतर्गत इस्लामिया इंटर कॉलेज सहारनपुर में आयोजित मंडल स्तरीय प्रदर्शनी में जिला मुजफ्फरनगर के चार मेधावियों के बनाए माडल का चयन हुआ। इंस्पायर अवार्ड मानक योजना जिला प्रभारी डॉ. विकास कुमार ने बताया कि विज्ञान प्रदर्शनी में शामिल हुए सहारनपुर, शामली व मुजफ्फरनगर के 80 बाल वैज्ञानिकों में से आठ बच्चों के मॉडल का चयन राज्य स्तरीय प्रदर्शनी के लिए हुआ। चार मॉडल जिला मुजफ्फरनगर के विद्यार्थियों के चयनित हुए। सनातन धर्म इंटर कॉलेज मीरापुर की छात्रा यशी, सीता शरण इंटर कॉलेज खतौली के छात्र कुलजीत बौधयान, होली एंजल्स कान्वेंट स्कूल की छात्रा दीया बालियान और एसडी पब्लिक स्कूल मुजफ्फरनगर की छात्रा एंजल वर्मा के विज्ञान मॉडल चयनित हुए। जिला विद्यालय निरीक्षक गजेंद्र कुमार ने बताया कि ये सभी विद्यार्थी लखनऊ में इसी माह आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में प्रतिभाग करेगें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed