फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Four members of sugarcane thief gang caught

मुठभेड़ में गन्ना चोर गिरोह के चार सदस्य पकड़े

Wed, 12 Feb 2020 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Four members of sugarcane thief gang caught
तितावी थाना क्षेत्र में गन्ना चोर गिरोह को पुलिस की गिरफ्त में। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुठभेड़ में गन्ना चोर गिरोह के चार सदस्य पकड़े
विज्ञापन

तितावी। क्षेत्र में सक्रिय गन्ना चोर गिरोह के चार सदस्यों को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से एक ट्रैक्टर ट्रॉली में लदा गन्ना भी बरामद किया है।

तितावी थाना प्रभारी गुरुचरण सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह मुखबिर की सूचना पर धोलरी मोड़ के पास घेराबंदी की। आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को दबोच लिया। तलाशी में उनके पास दो तमंचे, चार कारतूस व एक खोका कारतूस बरामद किया। गिरफ्तार आरोपी मोनू पुत्र बाबूराम, सूरज पुत्र देवेंद्र, पिंटू पुत्र वीरसैन व सुमित पुत्र किरणपाल गांव धोलरी निवासी हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों ने गत पांच जनवरी को बघरा के जंगल से प्रवीण सैनी पुत्र सतपाल प्रधान (ग्राम प्रधान), श्यामलाल पुत्र छोटन तथा राजकुमार पुत्र बिशंबर निवासी जसोई के सोहजनी जाटान स्थित खेतों से गन्ना चोरी किया। तितावी प्रधान राजबल, धर्मवीर, दीपक व सात फरवरी को अटाली में स्थित आकाश, मनोज के खेतों से भी गन्ना चोरी हुआ है। उन्होंने बताया कि आरोपी दिन में बघरा निवासी मनोज के ट्रैक्टर-ट्रॉली को किराये पर लेकर कोल्हुओं पर गन्ना बेचते थे। उनके दो साथी खेतों में पड़े गन्ने का पता लगाते थे तथा रात में गन्ना चोरी कर लेते थे। पुलिस का कहना है कि चोरी किया गन्ना आसपास के कोल्हुओं पर बेचा जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed