फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   four inter colleges debar for three years

जिले के चार इंटर कॉलेज तीन वर्ष के लिए डिबार

Sun, 10 Nov 2019 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
four inter colleges debar for three years
जिले के चार इंटर कॉलेज तीन वर्ष के लिए डिबार
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिले के चार इंटर कॉलेजों को शासन ने बोर्ड परीक्षा का केंद्र नहीं बनाने का निर्णय लेते हुए तीन वर्ष के लिए डिबार कर दिया है। इन कॉलेजो में नकल की घटनाएं सामने आने के बाद यह निर्णय लिया गया। इनमें बीते वर्ष चर्चाओं में आया जनता इंटर कॉलेज बाढ़ भी शामिल है।

जिला विद्यालय निरीक्षक गजेंद्र कुमार ने बताया कि वर्ष 2018-19 में जनता इंटर कॉलेज बाढ़ में नकल का मामला सामने आया था। नकल के चलते इस केंद्र की पुन: परीक्षा करानी पड़ी थी। यहां नकल कराने के मामले में कॉलेज के प्रधानाचार्य सहित दस से अधिक लोगों को जेल जाना पड़ा था। यूपी एसटीएफ ने कॉलेज में नकल का मामला पकड़ा था। शासन ने इस केंद्र को ब्लैक लिस्ट कर दिया है। वर्ष 2017- 18 के मामले चौधरी तिलकराम इंटर कॉलेज खतौली, आर्य इंटर कॉलेज सिकंदरपुर गढ़वाड़ा व जनता इंटर कॉलेज मुस्तफाबाद पचेंडा को भी डिबार किया गया है। जनता इंटर कॉलेज मुस्तफाबाद पचेंडा में जीव विज्ञान की परीक्षा का पेपर पहले ही खोल दिए जाने के चलते चर्चाओं में आया था, इसी के चलते इसे इस कॉलेज को भी काली सूची में डाला गया है। शासन ने निर्णय लिया है कि इन कॉलेजों को 2022 तक परीक्षा केंद्र नहीं बनाया जाएगा। डीआईओएस ने बताया कि प्रदेेश सरकार का उद्देश्य जिले में नकलविहीन परीक्षाएं कराना है। परीक्षाओं को लेकर सभी तैयारियां चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed