फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Four including both sons of Vicky Tyagi sued in Gangster Act

Muzaffarnagar News: विक्की त्यागी के दोनों बेटों सहित चार पर गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा

Fri, 31 Mar 2023 12:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Mar 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
Four including both sons of Vicky Tyagi sued in Gangster Act
- रोहाना टोल पर हंगामा करने एवं पावटी में पंचायत के दौरान दर्ज हुए थे दो केस
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर/चरथावल। पावटी गांव के चर्चित अपराधी रहे विक्की त्यागी के दोनों बेटों सहित चार आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने कोतवाली और चरथावल थाना क्षेत्र के मुकदमों के आधार पर कार्रवाई की है। गैंग लीडर रक्षित त्यागी को बनाया है।
विक्की की हत्या के बाद चरथावल थाने में उसकी पत्नी मीनू का नाम अंतरराज्यीय गैंग चार्ट में पंजीकृत है। वर्तमान में बड़कली के सामूहिक हत्याकांड में आजीवन कारावास की सजा काट रही है। रोहाना टोल प्लाजा पर झगड़ा करने और पावटी में प्रतिबंध के बावजूद पंचायत कराने के आरोप में बेटे रक्षित के खिलाफ मुकदमे कायम हुए थे। आरोपियों पर जिले से बाहर वारदात करने का भी आरोप है। पुलिस रिकॉर्ड एकत्र कर रही है।
विज्ञापन

चरथावल थाना प्रभारी राकेश शर्मा ने विक्की के बेटे रक्षित और अर्पित त्यागी के साथ दो अन्य साथियों को आरोपी बनाया है। उनके साथ पावटी निवासी गौरव सिंह एवं सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मल्हूपुरा कच्ची सड़क निवासी ऋतिक के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की धारा 2/3 के तहत कार्रवाई की है। फिलहाल आरोपी जेल से बाहर है। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने तमाम कार्रवाई गुपचुप की है। गैंग लीडर विक्की के छोटे बेटे रक्षित त्यागी को बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दिन पूर्व विक्की के पिता पर दर्ज हुआ था मुकदमा
दो दिन पूर्व विक्की के पिता के खिलाफ उप निरीक्षक वरुण तेवतिया ने शस्त्र लाइसेंस के उल्लंघन का मुकदमा कायम कराया था। आरोपी राजवीर के नाम एक बंदूक का लाइसेंस था। जिलाधिकारी ने पिछले वर्ष उसे निरस्त कर दिया था। मगर, अभी तक बंदूक को जमा नहीं कराया गया। जिलाधिकारी के आदेशों की अवहेलना करने के आरोप में पुलिस ने मुकदमा कायम कर दिया। उन्हें जल्द थाने में बंदूक जमा कराने की हिदायत दी है।



अदालत में हुई थी विक्की की हत्या
16 फरवरी वर्ष 2015 में जिला कारागार से विचाराधीन बंदी चर्चित विक्की त्यागी को सुरक्षा कर्मियों ने अदालत में पेश किया था। अदालत में वकील के वेश में पगड़ीधारक युवक ने पिस्टल से अंधाधुंध गोलिया बरसाकर हत्या कर दी थी। इस चर्चित केस का सत्र परीक्षण अदालत में विचाराधीन है। विक्रांत उर्फ विक्की त्यागी ने बरेली कारागार में रहते हुए वर्ष 2005 में चरथावल क्षेत्र से ब्लॉक प्रमुख का चुनाव जीत लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed