{"_id":"600db9aa8ebc3ef91a2c9c23","slug":"four-girls-of-shriram-college-will-get-gold-medal-muzaffarnagar-news-mrt5221488121","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीराम कॉलेज की चार छात्राओं को मिलेगा स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीराम कॉलेज की चार छात्राओं को मिलेगा स्वर्ण पदक
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। चौधरी चरणसिंह विश्वविद्यालय की टॉपर्स मेरिट लिस्ट में श्रीराम कॉलेज के 14 मेधावी छात्र-छात्राओं ने नाम दर्ज कराया है। इनमें से चार छात्राओं को यूनिवर्सिटी के 32वें दीक्षांत समारोह में गोल्ड मेडल से नवाजा जाएगा।
विश्वविद्यालय द्वारा जारी मेरिट लिस्ट में गोल्ड मेडल के लिए स्थान बनाने वाली चार छात्राओं में एमजेएमसी की छात्रा अपर्णा त्यागी 82.55 प्रतिशत, एमएफए एप्लाइड आर्ट की छात्रा आस्था सिंह 80.70 प्रतिशत, एमएफए ड्राईंग एंड पेंटिंग की छात्रा अदिति 78.90 प्रतिशत और एमएफए फैशन डिजाइनिंग पाठ्यक्रम की छात्रा ईशा गर्ग 73.90 प्रतिशत शामिल हैं। आगामी नौ मार्च को विश्वविद्यालय में होने वाले 32वें दीक्षांत समारोह में चारों छात्राओं को स्वर्ण पदक से सम्मानित किया जाएगा।
इनके अलावा, कॉलेज के दस अन्य मेधावियों ने भी विश्वविद्यालय की मेरिट लिस्ट में जगह बनाई है। इनमें एमएससी माइक्रोबॉयोलॉजी की हुमा राणा ने 86 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मेरिट लिस्ट में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। ड्राईंग एंड पेंटिंग पाठ्यक्रम में 76.90 प्रतिशत अंकों के साथ गौरव ने मेरिट में द्वितीय, 73.75 प्रतिशत अंकों के साथ शिप्रा सिंह ने तृतीय, 69.55 प्रतिशत अंकों के साथ श्रीकांत राही ने चतुर्थ और 68.50 प्रतिशत अंकों के साथ अंशुल प्रभाकर ने पंचम स्थान प्राप्त किया। एमएफए एप्लाइड आर्ट से विश्वविद्यालय की मेरिट लिस्ट में नवीन नेगी 79.05 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय, कृतिका सिंह 75.15 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय, मेघा कपून 74.95 प्रतिशत अंकों के साथ चतुर्थ, अंकित विश्वास 71.15 प्रतिशत अंकों के पंचम स्थान पर रहे। वहीं, फैशन डिजाइनिंग से रुखसार 66 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान पर रहीं। श्रीराम कॉलेज के निदेशक डा. आदित्य गौतम और प्राचार्या डा. प्रेरणा मित्तल ने मेधावी छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके स्वर्णिम भविष्य की कामना की। ललित कला विभाग के निदेशक डा. मनोज धीमान और पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के विभागाध्यक्ष रवि गौतम ने भी मेधावियों की हौसला अफजाई की।