फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Four families opened their eyes after being devastated...they saw trucks.

Muzaffarnagar News: चार परिवार उजड़ने के बाद खुली आंखें....दिखे ट्रक

Thu, 02 Oct 2025 01:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Oct 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Four families opened their eyes after being devastated...they saw trucks.
मुजफ्फरनगर। जिले से गुजरने वाले मुख्य मार्गाें और हाईवे पर खड़े ट्रक, भारी वाहन जानलेवा साबित हो रहे हैं। पानीपत और करनाल के चार परिवार उजड़े तो व्यवस्था की आंखें भी खुलनी शुरू हुईं। हाईवे पर खड़े ट्रकों को हटवाया जाएगा। ढाबा संचालकों से भी पूछताछ होगी।
विज्ञापन

शहर में भोपा रोड, दिल्ली-देहरादून हाईवे, मीरापुर में पोढ़ी-दिल्ली हाईवे, पानीपत-खटीमा और मेरठ-करनाल हाईवे के किनारों पर वाहन खड़े कर दिए जाते हैं। बघरा में ही हरियाणा रोडवेज की बसें भी हाईवे के किनारे रोकी जा रही हैं।
विज्ञापन

यहां पहले भी सड़क किनारे खड़े ट्रकों के कारण हादसे हुए हैं। इसके बावजूद पुलिस ने इन ट्रकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की। यातायात पुलिस ऐसे वाहनों केे खिलाफ जानकारी होने के बाद भी कार्रवाई नहीं करती। जब कभी भी सड़क सुरक्षा सप्ताह या माह मनाया जाता है, तभी पुलिस को ऐसे ट्रकों के खिलाफ कार्रवाई करना याद आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भोपा रोड पर मखियाली के पास तो फैक्टरी में भूसा लेकर आने वाले ट्रकों की सुबह से ही लाइन लग जाती है। यह सभी ट्रक सड़क किनारे ही खड़े किए जाते हैं, जिसके कारण इस मार्ग से आने-जाने वाले वाहनों के चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
------
एसएसपी बोले, खड़े नहीं होने चाहिएं ट्रक
तितावी। हादसे के बाद डीएम उमेश मिश्रा व एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने मौके पर जाकर जानकारी ली।
एसएसपी ने हादसे की गंभीरता को समझते हुए तुरंत ही सड़क किनारे खड़े किए जाने वाले सभी खाली व लाेडिड ट्रकों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश जारी कर दिए। यातायात पुलिस ने नगर के भोपा रोड पर औद्योगिक क्षेत्र मखियाली में ट्रकों के खिलाफ अभियान चलाया। फैक्टरी संचालकों को फैक्टरी के सामने सड़कों पर ट्रकों को खड़े न कराने के लिए चेताया। एसएसपी के आदेश पर अभियान चलाकर यातायात पुलिस ने भोपा रोड से मखियाली औद्योगिक क्षेत्र तक सड़क किनारे खड़े ट्रकों के चालान किए।

----

एनएचएआई को करना चाहिए सर्वे
एआरटीओ प्रवर्तन सुशील कुमार मिश्रा ने कहा कि ढाबों का सड़क किनारे होना और यहां पर ट्रक खड़े किए जाने से हादसे बढ़े हैं। ढाबों को सड़क से दूर बनाया जाए ताकि वहां आने वाले वाहन सड़क से दूर खड़े हों। एनएचआई को ढाबों का सर्वे करना चाहिए। ढाबा संचालक भी पुलिस व प्रशासन को अपना ढाबा बनाने से पहले सूचना दें। सड़क किनारे वाहन खड़े करने पर वह कार्रवाई करते रहते हैं।
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed