{"_id":"582224524f1c1b6729b38cb3","slug":"four-deaths-from-viral-fever","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार से महिलाओं सहित चार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार से महिलाओं सहित चार की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Wed, 09 Nov 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
वायरल बुखार।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानसठ के मेहलकी गांव में सोमवार रात वायरल बुखार से पीड़ित महिलाओं सहित चार लोगों की मौत हो चुकी है। मृतकों के परिवार में कोहराम मचा है। जानलेवा बुखार से ग्रामीणों में दहशत फैली है।
गांव मेहलकी निवासी हरपाल (60) पुत्र जसवंत, कुमराई (70) पत्नी राजाराम, शर्मिला (40) पत्नी कृपाल और अफशा (35) पत्नी उमरदराज की मौत हो गई। हरपाल और कुमराई का घर पर ही इलाज चल रहा था। जबकि शर्मिला व अफशा निजी अस्पतालों में भर्ती थीं। गांव में दयावती, बेबी, बलेशर, दिनेशा भी बुखार से पीड़ित हैं। जिनका मेरठ व मुुजफ्फरनगर अस्पतालों में उपचार चल रहा है। ग्रामीण ने इनकी हालत नाजुक बताई है।
गांव में अब तक दो दर्जन से भी अधिक लोगों की बुखार से मौत हो चुकी है। गांव में कई दर्जन लोग और भी बुखार से पीड़ित चल रहे हैं। जानलेवा बुखार से ग्रामीणों में दहशत फैली हुई है। ग्रामीणों का आरोप है कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से दो सप्ताह पूर्व कैंप लगाकर दवाइयां वितरित की गई थी।
विज्ञापन
इसके बाद चिकित्सकों की टीम गांव में नहीं पहुंची है। सीएचसी प्रभारी डॉ. शरण सिंह ने बताया कि गांव में टीम भेजकर दवाइयां वितरित की गई हैं। मौसम बदलने के साथ ही बुखार का प्रकोप भी धीरे-धीरे समाप्त हो जाएगा।