फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Four dead, including woman, 133 infected

महिला समेत चार की मौत, 133 संक्रमित मिले

Wed, 26 May 2021 01:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 May 2021 01:07 AM IST
विज्ञापन
Four dead, including woman, 133 infected
महिला सहित चार की मौत, 133 संक्रमित मिले
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जनपद में कोरोना संक्रमण के मरीज कम हो रहे हैं, मगर मृत्यु का सिलसिला थम नहीं रहा है। कोविड अस्पताल में भर्ती महिला सहित चार मरीजों की मौत हो गई। अब तक जनपद में 245 नागरिकों की मौत कोरोना संक्रमण से हो चुकी है। मंगलवार को 133 नए संक्रमित मिले हैं, जबकि 342 मरीज ठीक हुए। अब भी जिले में 2323 मरीजों का उपचार चल रहा है।
सीएमओ डॉ. एमएस फौजदार ने बताया कि मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में बनाए गए कोविड अस्पताल में भर्ती चार मरीजों की मौत हो गई। इनमें मेरठ कैंट निवासी 45 साल की विवाहिता, आवास विकास कॉलोनी शाकुंतलम निवासी 75 साल के बुजुर्ग, शहर के कल्याणपुरी निवासी 56 वर्षीय व्यक्ति और धंधेड़ा निवासी 54 साल के ग्रामीण को पॉजिटिव आने पर कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां पर इन चारों की मृत्यु हो गई। सीएमओ ने बताया कि मंगलवार को 55 सैंपल की जांच रिपोर्ट आई, जिनमें से 54 रिपोर्ट पॉजिटिव आई। एंटीजन जांच में 53 लोग संक्रमित मिले, जबकि 26 लोगों की रिपोर्ट प्राईवेट लैब से पॉजिटिव मिली। इस तरह से मंगलवार को 133 नागरिक कोरोना संक्रमित मिले है। इनमें शहरी क्षेत्र में 53 और देहात में 80 ग्रामीण संक्रमित मिले हैं। अधिकांश मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है। 342 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जिले में अब तक 29614 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं, जिनमें से 27046 मरीज ठीक हो गए है। अभी तभी 2323 मरीजों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

आठ बच्चे भी संक्रमित
मुजफ्फरनगर। मंगलवार को मिले 133 कोरोना संक्रमित में 84 पुरुष और 49 महिलाएं है। इसमें दस साल से कम उम्र के आठ बच्चे भी शामिल हैं। बच्चों के संक्रमित होने से उनके अभिभावक काफी चिंतित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed