फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Four crooks arrested for looting on highway

हाईवे पर लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार

Sun, 08 May 2022 12:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Four crooks arrested for looting on highway
छपार (मुजफ्फरनगर)। बरला हाईवे पर फाइनेंस की गाड़ियों से अवैध उगाही करने और कार लूटने वाले चार बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। रिपोर्ट दर्ज कर उनका चालान कर दिया।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर पुलिस को सूचना मिली कि हाईवे पर बरला के पास मांडला पुलिया पर चार बदमाश फाइनेंस की गाड़ियों को रोककर उनसे अवैध उगाही कर रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर चारों बदमाशों को दो लग्जरी कार सहित गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने अपना नाम हरिद्वार के थाना व गांव खानपुर निवासी गौरव, शिवलोक कालोनी थाना रानीपुर निवासी अर्जुन सिंह, हरिद्वार की हनुमंतपुरम कालोनी निवासी मनोहर त्यागी और विनय एंक्लेव निवासी निखिल बताया।
विज्ञापन

गांव बिजोपुरा निवासी विनय कुमार ने चारों बदमाशों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। वह अपने रिश्तेदार की कार एक्सयूवी 300 से जा रहे थे, तो आरोपियों ने उन्हें रोककर उगाही करनी चाही। मना करने पर तमंचा तान कर कार लूट ली। पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि सभी आरोपियों का चालान किया गया है। गिरफ्तार युवकों पर तमंचा तानकर कार लूटने व फाइनेंस की गाड़ी के चालक से अवैध उगाही करने के प्रयास का भी आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed