फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Four bighas of land was sold for treatment, the couple lost to the disease

Muzaffarnagar News: इलाज में बिक गई चार बीघा जमीन, बीमारी से हार गया दंपती

Sat, 12 Jul 2025 01:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jul 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Four bighas of land was sold for treatment, the couple lost to the disease
मुजफ्फरनगर। दंपती अशोक गोयल उर्फ पटवारी (65) और उनकी पत्नी पुष्पा गोयल (60) बीमारी और बेटे की मौत के सदमे से हार गए। दोनों ने एक साथ मौत को गले लगाने का फैसला किया और जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया।
विज्ञापन

असल में अशोक गोयल मूल रूप से बिलासपुर गांव के रहने वाले थे। बीमारी में हुए खर्च के कारण चार बीघा जमीन भी बिक गई। जिस कारण परिवार मानसिक रूप से परेशान चल रहा था।
विज्ञापन

करीब एक साल पहले बड़े बेटे अभिनव की मौत से दंपती पूरी तरह टूट गया। तभी से वह सदमे में चल रहे थे। दोनों ने अपनी जीवन लीला समाप्त करने का फैसला किया। मृतक के भाई प्रदीप गोयल ने बताया कि उनके भाई कैंसर और भाभी शुगर की बीमारी से पीडि़त थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दंपती की मौत के बाद गुरुग्राम में नौकरी करने वाला बेटा अनुभव थाने पहुंचा और मामले की जानकारी ली।

नई मंडी क्षेत्र रेलवे रोड पर राधा कृष्ण मंदिर के पास के मूल निवासी अशोक गोयल वर्तमान में अपनी पत्नी के साथ पाटिया के पास राकेश कुमार के घर में किराए पर रहते थे। शुक्रवार को पुलिस पहुंची तो आसपास के लोगों को हादसे की जानकारी मिली। मोहल्ले के लोग दंपती की मौत से हैरान रह गए।

सल्फास खरीदने की जांच कर रही पुलिस
दंपती ने सल्फास कहां से खरीदा, इसकी जांच चल रही है। आसपास के दुकानदारों से भी जानकारी ली गई है।
----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed