फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Four arrested with stolen vehicles

चोरी के वाहनों के साथ चार दबोचे

Mon, 18 May 2020 10:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Four arrested with stolen vehicles
मुजफ्फरनगर। मोहल्ला खालापार के गहराबाग में सोमवार को चलाए गए वाहन चेकिंग अभियान में पुलिस ने चोरी की बाइक और एक्टिवा के साथ चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खालापार के गहराबाग क्षेत्र में लॉकडाउन का पालन कराने के लिए सोमवार को पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया था। एसएसआई मनोज कुमार ने बताया कि चेकिंग के दौरान एक्टिवा सवार दो संदिग्ध युवकों को रोककर कागज चेक किए गए तो एक्टिवा चोरी का पाया गया, जिसे फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चलाया जा रहा था। मौके से फिरोज पुत्र इश्तकार निवासी खालापार और शाहरुख पुत्र फारूख निवासी जोहड़ वाली मस्जिद को गिरफ्तार किया गया। उधर, चेकिंग के दौरान ही दो अन्य युवकों को चोरी की बाइक व डोडा-पाउडर के साथ भी गिरफ्तार किया गया। इनमें महताब पुत्र फजला कुरैशी निवास टंकी चौक खालापार और नानू उर्फ अरशदपुत्र सलीम निवासी फिरदौसनगर शामिल है। आरोपियों के पास से चोरी की बाइक के साथ ही सात किलो से अधिक डोडा-पाउडर बरामद किया गया है। सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed