फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Four animals including three milch animals died under mysterious circumstances

Muzaffarnagar News: तीन दुधारू सहित चार पशुओं की रहस्यमय हालत में मौत

Wed, 02 Oct 2024 02:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2024 02:41 AM IST
विज्ञापन
Four animals including three milch animals died under mysterious circumstances
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली के बामनहेड़ी गांव में किसान के छह लाख कीमत के तीन दुधारू सहित चार पशुओं की रहस्यमय हालत में मौत हो गई। एक भैंसे की अभी भी हालत गंभीर है। लेखपाल व अन्य अधिकारियों ने पहुंच कर जानकारी ली। पीड़ित ने डीएम से मिलकर मुआवजे की मांग की है।


गांव बामनहेड़ी निवासी वेदपाल के पास खेती की तीन बीघा जमीन है। उन्होंने परिवार का पालन पोषण करने के लिए दो भैंस व एक गाय, एक छोटा पशु, एक भैंसा पाला हुआ था। वह दुधारू पशुओं का दूध बेचता है।
विज्ञापन


सोमवार शाम चारा खाने के बाद अचानक सभी पशुओं की हालत गंभीर हो गई। चिकित्सक को बुलाया जाता, लेकिन इससे पहले ही तीन पशुओं की मौत हो गई। भैंसे की हालत गंभीर बनी है। किसान वेदपाल ने बताया कि चारा खाने के कुछ देर बाद ही पशु कांपने लगे थे। बीस मिनट बाद ही उनकी मौत हो गई, उन्हें छह लाख का नुकसान हुआ है। सूचना पाकर लेखपाल व अन्य अधिकारियों ने पहुंच कर जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed