फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Four accused of stealing goat arrested

Muzaffarnagar News: बकरी चुराने वाले चार आरोपी पकड़े

Wed, 09 Apr 2025 04:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Apr 2025 04:55 PM IST
विज्ञापन
Four accused of stealing goat arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिखेड़ा/जानसठ। पुलिस ने एक बकरा व दो बकरी चोरी की घटना का खुलासा करते हुए वांछित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने 23 हजार 850 रुपये, एक बकरी, चोरी में प्रयुक्त इको कार सहित तमंचे, कारतूस व चाकू बरामद किए।
पुलिस ने बताया कि एक अप्रैल को सिखेड़ा क्षेत्र में गंगनहर पटरी पर काटका पुल के पास तीन-चार अज्ञात व्यक्ति गांव नंगला मुबारिक निवासी पाला की दो बकरियों, एक बकरे को चोरी कर इको कार में डालकर फरार हो गए थे।
विज्ञापन


पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज किया था। बुधवार को पुलिस ने चेकिंग के दौरान गंगनहर पटरी से चोरी की घटना में प्रयुक्त इको कार में सवार वांछित चार आरोपियों शाकिब अंसारी, उस्मान त्यागी, आसिफ कुरैशी निवासीगण मोहल्ला नहर बस्ती कस्बा व थाना चरथावल, जनपद मुजफ्फरनगर, अलतमश कुरैशी निवासी मुर्दा पट्टी कस्बा, थाना चरथावल को गिरफ्तार किया। साथ ही इनके कब्जे से कार, दो तमंचे, कारतूस, दो चाकू बरामद किए। इनके अलावा एक बकरे व एक बकरी को बेचकर प्राप्त धनराशि 23 हजार 850 रुपये, एक बकरी बरामद की है। चारों आरोपी तीसरी बकरी को भी कार में लेकर बेचने के लिए लेकर जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed