फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Former Speaker of the Assembly met the wife of the former Deputy Chief Minister

पांडेय ने पूर्व उप मुख्यमंत्री की पत्नी से मुलाकात की

Sun, 19 Sep 2021 11:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Sep 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
Former Speaker of the Assembly met the wife of the former Deputy Chief Minister
पूर्व उप मुख्यमंत्री नारायण सिंह की पत्नी से मुलाकत करते माता प्रसाद पांडे। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने पूर्व उप मुख्यमंत्री की पत्नी से मुलाकात की
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। ब्राह्मण सम्मेलन में भाग लेने आए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय कार्यक्रम के बाद पूर्व उपमुख्यमंत्री नारायण सिंह के आवास पर पहुंचे। उन्होंने सपा नेता चंदन चौहान से नारायण सिंह और संजय चौहान के साथ की यादें साझा की। वे नारायण सिंह की पत्नी जगवती देवी से भी मिले।

सपा के वरिष्ठ नेता माता प्रसाद पांडेय पूर्व उपमुख्यमंत्री बाबू नारायण सिंह के घर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री अभिषेक मिश्रा के साथ पहुंचे। यहां उन्होंने नारायण सिंह के साथ बिताए अपने राजनीतिक अनुभव उनके परिवार व अनुयायियों के साथ साझा किए। पूर्व सांसद संजय चौहान को श्रद्धांजलि अर्पित की। नारायण निवास पर उपस्थित चंदन चौहान के समर्थकों ने इस अवसर पर सपा सरकार बनाकर अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया। सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी, पूर्व सांसद राजपाल सैनी, पूर्व विधायक अनिल कुमार, राकेश शर्मा, बॉबी त्यागी, विक्रांत, जगपाल, शमशेर, राशिद मालिक, संजीव कश्यप, सतवीर, नरेश, राशिद सिद्दीकी, जिया चौधरी, प्रशांत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed