{"_id":"e39e32f7a3da40c132bd6b1069b6b2dc","slug":"former-security-minister-yograj-singh-arrived-in-court-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व मंत्री योगराज सिंह कड़ी सुरक्षा में कोर्ट पहुंचे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व मंत्री योगराज सिंह कड़ी सुरक्षा में कोर्ट पहुंचे
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Updated Tue, 01 Mar 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। किसान नेता जगबीर सिंह हत्याकांड में गवाही के लिए पूर्व मंत्री योगराज सिंह कड़ी सुरक्षा में कोर्ट में पेश हुए। बचाव पक्ष की ओर से प्रार्थना पत्र आने पर उनकी गवाही नहीं हो सकी। कोर्ट ने आगामी 15 मार्च की तारीख लगाई है।
किसान नेता जगबीर सिंह की करीब 13 साल पहले 6 सितंबर 2003 को उनके गांव अलावलपुर माजरा में गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। उनके बेटे पूर्व मंत्री योगराज सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसमें भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत आदि को नामजद कराया गया था।
यह मुकदमा एडीजे-4 की कोर्ट में विचाराधीन है। वादी पूर्व मंत्री योगराज सिंह की मुकदमे में गवाही होनी है, मगर सुरक्षा को लेकर वे कोर्ट नहीं आ रहे थे।
कोर्ट में उन्होंने सुरक्षा की अर्जी लगाई थी। सोमवार को तारीख होने पर पूर्व मंत्री योगराज सिंह, सीओ सिटी डॉ तेजवीर सिंह और एसओ सिविल लाइन चंद्रकिरण यादव के साथ कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट तक पहुंचे।
विज्ञापन
तारीख पर नरेश टिकैत नहीं आए। उनके अधिवक्ता की ओर से कोर्ट में हाजिरी माफी का प्रार्थना पत्र देकर कुछ समय मांगा गया, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया। जिस कारण पूर्व मंत्री की गवाही नहीं हो सकी। कोर्ट ने 15 मार्च की तारीख लगाई है।