फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Former MP Saeeduzzaman surrendered in court with son

कवाल कांड:- शहीद चौक की सभा का मामला

Sun, 26 Jan 2020 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jan 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Former MP Saeeduzzaman surrendered in court with son
पूर्व सांसद सईदुज्जमां ने किया बेटे संग कोर्ट में सरेंडर
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कवाल कांड के विरोध में खालापार के शहीद चौक की सभा में भड़काऊ भाषण देने के मामले में पूर्व गृह राज्यमंत्री सईदुज्जमां ने अपने बेटे सलमान सईद के साथ अदालत में सरेंडर किया। बाद में जमानत दाखिल करने पर अदालत ने उन्हें रिहा कर दिया। दोनों के गैर जमानती वारंट जारी थे। इस मामले में आरोप तय करने के लिए कोर्ट में 27 जनवरी की तारीख लगी है।

कवाल कांड को लेकर साढ़े छह साल पहले 30 अगस्त 2013 को शहर के खालापार स्थित शहीद चौक पर एक वर्ग की सभा हुई थी। जिले में दंगा भड़कने पर इस सभा का मुकदमा भी शहर कोतवाली में दर्ज किया गया, जिसमें तत्कालीन बसपा सांसद कादिर राना, तत्कालीन चरथावल विधायक नूरसलीम राना, मीरापुर विधायक मौलाना जमील अहमद कासमी, पूर्वगृह राज्यमंत्री एवं पूर्व कांग्रेस सांसद सईदुज्जमां, उनके बेटे सलमान सईद के अलावा असद जमां, सुल्तान मुशीर, अहसान कुरैशी,नौशाद कुरैशी और मुशर्रफ के खिलाफ भड़काऊ भाषण देने समेत अन्य आरोपों में मामला दर्ज हुआ था। भड़काऊ भाषण के मामले में शासन से अनुमति मिलने के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में पेश की थी। उक्त आरोपियों के कोर्ट में पेश नहीं होने के कारण अदालत से गत वर्ष गैर जमानती वारंट जारी हो गए थे। अब इस मामले की सुनवाई यहां एडीजे-चार कोर्ट में चल रही है। बीते एक माह में पूर्व सांसद सईदुज्जमां और उनके बेटे सलमान सईद को छोड़कर बाकी आठ आरोपियों ने कोर्ट में पेश होकर वारंट रिकॉल करा लिए थे। एडीजीसी सुभाष सैनी ने बताया कि शुक्रवार को पूर्व सांसद सईदुज्जमां और उनके बेटे सलमान सईद ने अदालत में सरेंडर किया है। बाद में अदालत से उन्हें 25- 25 हजार रुपये की जमानत दाखिल करने पर रिहा किया गया। एडीजीसी ने बताया कि अदालत ने इस मामले में आरोपियों पर आरोप तय करने के लिए 27 जनवरी की तारीख लगा रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed