फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Former MP granted bail in two cases of code of conduct violation

Muzaffarnagar News: आचार संहिता उल्लंघन के दो मामलों में पूर्व सांसद की जमानत मंजूर

Tue, 26 Nov 2024 10:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2024 10:58 PM IST
विज्ञापन
Former MP granted bail in two cases of code of conduct violation
मुजफ्फरनगर। मीरापुर उपचुनाव के दौरान आचार संहिता उल्लंघन के दो मामलों में नामजद पूर्व सांसद कादिर राना की जमानत अर्जी स्वीकार हो गई। करीब 25 दिन पहले थाना रामराज के गांव फरीदपुर और उसके कुछ दिन बाद गांव रहड़वा में चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के आरोप पर पूर्व सांसद और उनके दर्जनों समर्थको पर दो अलग-अलग मुकदमे दर्ज हुए थे।
विज्ञापन

मीरापुर उपचुनाव में समाजवादी पार्टी ने पूर्व सांसद कादिर राना की पुत्रवधु सुम्बुल राना को प्रत्याशी बनाया था। करीब 25 दिन पहले मीरापुर विधानसभा क्षेत्र के गांव फरीदपुर में पूर्व सांसद कादिर राना पर समर्थकों सहित सुम्बुल राना के पक्ष में बिना अनुमति चुनावी जनसभा करने का आरोप लगा था। थाना रामराज पुलिस ने पूर्व सांसद और उनके 12 समर्थकों पर आरोप लगाया था कि सड़कों पर गाड़ियां खड़ी कर गांव निवासी राजपाल के घर के सामने मुख्य मार्ग पर चुनावी जनसभा चल रही थी। पुलिस ने आदर्श चुनाव आचार संहिता उल्लंघन की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। थाना रामराज में तैनात सब इंस्पेक्टर देवकी नंदन ने 10 नवंबर को मुकदमा दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि थाना क्षेत्र के गांव रहड़वा में सरकारी पंचायत घर में पूर्व सांसद कादिर राना और उनके करीब डेढ दर्जन समर्थकों ने आठ नवंबर को बिना अनुमति जनसभा की। जिसके बाद उक्त मामले में भी उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई थी।
विज्ञापन

मंगलवार को पूर्व सांसद कादिर राना ने सिविल जज सीनियर डिवीजन एफटीसी कोर्ट में पेश होकर अपने अधिवक्ता के माध्यम से दोनों मामलोंं मेंं जमानत प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया। बताया कि कोर्ट ने दोनों मामलों में पूर्व सांसद की जमानत स्वीकार करते हुए बाकी आरोपियों के बारे में थाने से आख्या तलब की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed