फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Former MP and former MLA appeared in court

पूर्व सांसद और पूर्व विधायक कोर्ट में हुए पेश

Sat, 01 Feb 2020 12:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
Former MP and former MLA appeared in court
पूर्व सांसद और पूर्व विधायक कोर्ट में हुए पेश
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। करीब साढ़े छह साल पहले कवाल कांड को लेकर खालापार के शहीद चौक की सभा में भड़काऊ भाषण देने के मामले में आरोपी पूर्व सांसद सईदुज्जमां, कादिर राना, पूर्व विधायक नूरसलीम राना, विधायक मौलाना जमील समेत सभी दस आरोपी शुक्रवार को कोर्ट में पेश हुए। न्यायाधीश के अवकाश पर रहने के कारण आज चार्ज फ्रेम नहीं हो सके। इसके लिए अब 25 फरवरी की तारीख लगाई है।

कवाल कांड को लेकर साढ़े छह साल पहले 30 अगस्त 2013 को शहर के खालापार स्थित शहीद चौक पर एक वर्ग की सभा हुई थी, जिसमें कई राजनेता भी शामिल हुए थे। जिले में दंगा भड़कने पर इस सभा का मुकदमा भी शहर कोतवाली में दर्ज किया गया, जिसमें तत्कालीन बसपा सांसद कादिर राना, तत्कालीन चरथावल विधायक नूरसलीम राना, मीरापुर विधायक मौलाना जमील अहमद कासमी, पूर्व गृह राज्यमंत्री एवं पूर्व सांसद सईदुज्जमां, उनके बेटे सलमान सईद, एडवोकेट असद जमा, सुल्तान मुशीर, अहसान कुरैशी, नौशाद कुरैशी और मुशर्रफ के खिलाफ भड़काऊ भाषण देने समेत अन्य आरोपों में मामला दर्ज हुआ था। इस मामले की सुनवाई यहां एडीजे-चार कोर्ट में चल रही है। शुक्रवार को आरोप तय होने की तारीख थी। पूर्व सांसद सईदुज्ज्मां, पूर्व सांसद क़ादिर राना, पूर्व विधायक नूर सलीम राना, पूर्व विधायक मौलाना जमील अहमद, असद जमा एडवोकेट, सलमान सईद सुल्तान मुशीर, मुशर्रफ कुरैशी, नौशाद कुरैशी, अहसान कुरैशी कोर्ट में पेश हुए। एडीजीसी सुभाष सैनी ने बताया कि न्यायाधीश के अवकाश पर रहने के कारण शुक्रवार को चार्ज फ्रेम नहीं हो सके। अदालत ने अब अदालत ने इस मामले में सभी आरोपियों को व्यक्तिगत रूप से हाजिर होने का आदेश देते हुए आरोप तय करने के लिए 25 फ़रवरी की तारीख तय की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed