फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Former MLA Somnsh Prakash immersed in the five elements

Muzaffarnagar News: पूर्व विधायक सोमांश प्रकाश पंचतत्व में विलीन

Wed, 21 Aug 2024 02:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Wed, 21 Aug 2024 02:03 AM IST
विज्ञापन
Former MLA Somnsh Prakash immersed in the five elements
मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ राजनीतिज्ञ एवं पूर्व विधायक सोमांश प्रकाश का पार्थिव शरीर नई मंडी स्थित श्मशानघाट में पंचतत्व में विलीन हो गया। राजनीतिक दल के नेताओं, शिक्षाविदों, उद्यमियों, अधिवक्ताओं और सामाजिक संगठन से जुड़े पदाधिकारियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। उनकी यादों को साझा किया गया।
विज्ञापन


मंगलवार को पूर्व विधायक के गऊशाला रोड स्थित आवास पर सुबह से ही अंतिम दर्शन के लिए लोगों का तांता लग गया। सुबह 11 बजे अंतिम यात्रा उनके आवास से प्रारंभ हुई। कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं ने बाबू सोमांश प्रकाश अमर रहे के नारे लगाए। गांधी पॉलीटेक्निक के मुख्य द्वार पर प्रधानाचार्य राजीव कुमार, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने पुष्प अर्पित किए। विश्वकर्मा चौक स्थित श्मशान घाट पर सैंकड़ों लोगों की मौजूदगी में मुखाग्नि उनके पुत्र निरंकार स्वरूप ने दी। उनके भाई सिद्धि साधन स्वरूप, निधीश प्रकाश, सुधीश प्रकाश, पौत्र कंदर्प स्वरूप, राघव स्वरूप, शशांक, अमित स्वरूप शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed