फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Former MLA Pankaj Malik Corona infected

पूर्व विधायक पंकज मलिक कोरोना संक्रमित

Thu, 10 Dec 2020 11:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Dec 2020 11:47 PM IST
विज्ञापन
Former MLA Pankaj Malik Corona infected
पूर्व विधायक पंकज मलिक कोरोना संक्रमित
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक पंकज मलिक भी कोरोना संक्रमित हो गए। वे होमआइसोलेट हैं। उनके पिता पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक और मां भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। मां के उपचार के दौरान पंकज मलिक भी संक्रमित हो गए। उधर, बृहस्पतिवार को जिले में कोरोना के 47 नए मरीज मिले हैं। इनमेें से सबसे अधिक 34 मरीज शहरी क्षेत्र में पाए गए हैं। 21 मरीज ही ठीक हुए। अब भी जिले में कोरोना के केस बढ़ते जा रहे हैं, जो 535 हो गए हैं।

शहर के कृष्णापुरी निवासी पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक के बेटे वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक पंकज मलिक भी कोरोना संक्रमित हो गए। करीब दो सप्ताह पहले पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक कोरोना संक्रमित हो गए थे। जांच में उनकी पत्नी राजकुमारी भी पॉजिटिव पाई गईं थी। तबीयत बिगड़ने पर हरेंद्र मलिक को एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया था, जबकि उनकी पत्नी को दिल्ली आवास पर होमआइसोलेट किया गया। पूर्व विधायक पंकज मलिक दिल्ली आवास पर मां की देखरेख में लगे रहे। दो दिनों से उनकी भी तबीयत ठीक नहीं थी। उनकी जांच कराई गई तो बृहस्पतिवार को वो भी कोरोना संक्रमित मिले। पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक ने बताया कि पंकज मलिक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और वो दिल्ली आवास पर ही होमआइसोलेट हो गए हैं। सीएमओ डॉ प्रवीण चोपड़ा ने बताया कि 47 नए मरीजों में से शहरी क्षेत्र में ही 34 लोग संक्रमित मिले हैं। बघरा क्षेत्र में दो, चरथावल में एक, खतौली में पांच, मोरना में एक, शाहपुर में चार नए मरीज मिले हैं। जबकि 21 मरीज ठीक हुए हैं। जनपद में अब 7395 कोरोना के संक्रमित मरीज मिल चुके हैं, जिनमें से 6764 मरीज ठीक हो चुके हैं। अब भी 535 एक्टिव केस है, जिनका उपचार चल रहा है। अभी तक जिले में 99 नागरिकों की कोरोना से मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed