फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Former MLA Ghazi had ordered SIM for Shahnawaz

Muzaffarnagar News: शाहनवाज के लिए समधी पूर्व विधायक गाजी ने मंगाया था सिम

Sat, 12 Apr 2025 12:37 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 12 Apr 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Former MLA Ghazi had ordered SIM for Shahnawaz
मुजफ्फरनगर। पूर्व विधायक शाहनवाज राना से मोबाइल बरामद होने के बाद पुलिस जांच में जुटी है। बिजनौर के शेरकोट निवासी आमिर के नाम से सिम जारी कराया था। पूछताछ में आमिर ने बताया कि बिजनौर के पूर्व विधायक मोहम्मद गाजी ने सिम मंगाया था। पुलिस जांच में जुटी है कि सिम शाहनवाज राना तक कैसे पहुंचा। उधर, पुलिस ने आमिर को नोटिस देकर छोड़ दिया है।
विज्ञापन

जेल में पूर्व विधायक से मोबाइल बरामदगी के मामले में जांच चल रही है। पुलिस जांच में सामने आया था कि सिम शेरकोट के आमिर के नाम से लिया गया था। पुलिस ने आमिर को नई मंडी कोतवाली लाकर पुलिस ने पूछताछ की। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नहीं जानता कि सिम शाहनवाज राना तक कैसे पहुंचा।
विज्ञापन

पुलिस जांच में यह सामने आया कि बिजनौर के पूर्व विधायक मोहम्मद गाजी ने यह सिम आमिर से मंगाया था। पुलिस ने आमिर को नोटिस देकर छोड़ दिया, जबकि पूर्व विधायक गाजी को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि जांच में बिजनौर के पूर्व विधायक तक सिम पहुंचाने की जानकारी आमिर ने दी है, इसकी पुष्टि के लिए जांच की जा रही है।
- मोबाइल और सिम पहुंचाने वाले की तलाश
पुलिस की जांच पड़ताल में आया कि मोबाइल पूर्व विधायक को कोर्ट में पेशी के दौरान दिया गया था। मोबाइल देने वाला बिजनौर का ही रहने वाला है। शाहनवाज राना पूर्व समय में बिजनौर से पूर्व विधायक रहे हैं और सिम देने वाला उनका कोई परिचित है। सिम देने वाले व इस सिम से किस किस से बात की गई। पुलिस ने इस बारे में जांच शुरू की है।
-- जेल के हेड वार्डर किए गए निलंबित

मोबाइल फोन बरामद होने के मामले में पूर्व विधायक की तन्हाई बैरक के प्रभारी हेड वार्डर रामरूप की लापरवाही मानते हुए उन्हें निलंबित किया जा चुका है। चार अन्य कर्मचारियों की भूमिका की जांच चल रही है।

-- यह था मामला

पूर्व विधायक शाहनवाज राना धोखाधड़ी के एक मामले में पांच दिसंबर से जिला जेल में बंद थे। उन्हें जेल में तन्हाई बैरक में रखा गया था। 25 मार्च की रात में चेकिंग के दौरान पूर्व विधायक से एक छोटा मोबाइल बरामद हुआ था। आरोप है कि मोबाइल के बारे में जानकारी करने पर पूर्व विधायक ने जेलर राजेश कुमार के साथ अभद्रता करते हुए उन्हें धमकी भी दी थी। जेलर ने नई मंडी कोतवाली में पूर्व विधायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पूर्व विधायक को चार अप्रैल को चित्रकूट जेल भेज दिया गया । मोबाइल बरामद होने के मामले में पूर्व विधायक को जमानत मिल चुकी है।

-- इन्हाेंने कहा
एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने बताया कि अभी इस मामले में जांच चल रही है। बरामद मोबाइल की कॉल डिटेल की भी जांच की जा रही है। पेशी पर या जेल में पूर्व विधायक से मिलने आने वालों की भी जानकारी जुटाई जा रही है।

- समधी हैं गाजी और शाहनवाज
मुजफ्फरनगर। पूर्व विधायक शाहनवाज राना के बेटे आजम राना का विवाह बिजनौर के पूर्व विधायक मोहम्म्द गाजी की बेटी के साथ हुआ है। दोनों पूर्व विधायक रिश्ते में समधी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed