{"_id":"577964154f1c1bc0047f9b21","slug":"former-minister-honored","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व मंत्री ने सम्मानित किए मेधावी छात्र-छात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व मंत्री ने सम्मानित किए मेधावी छात्र-छात्राएं
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Mon, 04 Jul 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
मेधावी हुए सम्मानित
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकलेखा समिति के चेयरमैन एवं नकुड़ से बसपा विधायक धर्मसिंह सैनी ने कहा कि बिना शिक्षा के कोई समाज तरक्की नहीं कर सकता। समाज के बच्चों की बड़ी नौकरियों के सपने देखने चाहिएं। भारतीय प्रशासनिक सेवाओं में अभी भी समाज की संख्या काफी कम है।
श्रीराम कॉलेज में सैनी शिक्षा मिशन के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में धर्मसिंह सैनी ने कहा कि डॉ. आरके सैनी सरकारी नौकरियों के लिए समाज के बच्चों का मार्गदर्शन कर रहे हैं। युवाओं उनकी शैक्षिक योग्यता के हिसाब से क्या तैयारी करनी चाहिए और प्रतिस्पर्धा में कैसे सफलता हासिल करनी है, यह कार्य वह नि:शुल्क करा रहे हैं।
हमारा समाज ज्योतिबा फूले का वंशज है, शिक्षा के क्षेत्र में हमें अन्य गरीब जातियों के लिए भी काम करना हैं। शिक्षा के क्षेत्र में जो अच्छा काम करता है, उसे समाज हमेशा याद रखता है। कार्यक्रम को राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज के प्राचार्य डॉ डीके मौर्य, सुभाषचंद सैनी, सैनी सेवा समाज के प्रदेश अध्यक्ष ओमपाल सैनी, वीरेंद्र सैनी, नाहर सिंह सैनी, केपी सैनी, एमआर सैनी, नवीन सैनी, समय सिंह, नरेश सैनी, हंसराज सैनी, ज्ञान सिंह सैनी ने संबोधित किया।
विज्ञापन
अध्यक्षता डीके मौर्य, संचालन अशोक सैनी ने किया। डॉ रविंद्र सैनी ने प्रोजेक्टर के माध्यम से छात्रों और अभिभावकों को बताया कि वह कैसे आसानी से सरकारी नौकरियां पा सकते हैं। इस अवसर पर समाज के 18 ऐसे युवाओं को सम्मानित भी किया गया जिनकी आरके सैनी के प्रयास से सरकारी नौकरी लगी। कार्यक्रम में डॉ केपी शास्त्री, अरुण सैनी, आशीष सैनी, जैवित, सुधीर सैनी, रकम सिंह, रविशेखर, मेमपाल, अरविंद सैनी, राजेश्वर सैनी, अरुण सैनी, किशन सैनी आदि का सहयोग रहा।
बसपा नहीं छोडे़ंगे धर्मसिंह
पूर्व कैबिनेट मंत्री धर्मसिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश में यादवों से ज्यादा संख्या होने के बाद भी राजनीति में समाज की मजबूत पहचान नहीं बन पाई है। पहली बार बसपा सुप्रीमो मायावती ने 2007 में समाज के तीन कैबिनेट मंत्री बनाए थे। सैनी ने कहा कि उनकी आस्था पूरी तरह बसपा में हैं। अगली सरकार बसपा की होगी। सैनी ने कहा कि प्रदेश में जाति देखकर नौकरियां दी जा रही हैं।