फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Former minister clashes with Uttarakhand police

पूर्व मंत्री की उत्तराखंड पुलिस से झड़प

Fri, 12 Mar 2021 12:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Former minister clashes with Uttarakhand police
पूर्व मंत्री की उत्तराखंड पुलिस से झड़प
विज्ञापन

पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। हाईवे बाईपास से जाने को लेकर उत्तराखंड की कांग्रेस सरकार के पूर्व मंत्री रहे आदित्य राणा की फलौदा कट पर खड़े उत्तराखंड पुलिस के जवानों से तीखी झड़प हो गई। हंगामे के बीच मामला इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों में धक्कामुक्की तक हो गई। हालांकि बाद में पुरकाजी थाने में दोनों पक्षों के बीच विवाद का निपटारा करा दिया गया।

उत्तराखंड की पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे आदित्य राणा बुधवार को किसी काम से मुजफ्फरनगर गए थे। देर रात उत्तराखंड लौटते समय जब पूर्व मंत्री का काफिला फलौदा कट पर पहुंचा, तो कुंभ के चलते वहां तैनात उत्तराखंड पुलिस ने उनके काफिले को रोककर पुरकाजी-लक्सर मार्ग से जाने के लिए कहा। इस पर पूर्व मंत्री अपनी कार से नीचे उतर आए और हाईवे से होकर ही उत्तराखंड जाने के लिए कहा। इस पर कुंभ के चलते पुलिसकर्मियों ने उन्हें हाईवे से जाने देने से इंकार कर दिया, तो पूर्व मंत्री की पुलिसकर्मियों से कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों के बीच तीखी झड़प होने के साथ ही धक्कामुक्की तक हो गई। आनन-फानन में मंगलौर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर यशपाल बिष्ट के साथ ही उत्तराखंड कांग्रेस नेता पूर्व विधायक निजामुद्दीन, राजपाल सिंह व पूर्व मंत्री परवेज आलम भी फलौदा कट पर जा पहुंचे। इस पर पुरकाजी थाना इंस्पेक्टर देशराज सिंह और सीओ सदर हेमंत कुमार भी मौके पर जा पहुंचे और दोनों पक्षों को किसी तरह समझा-बुझाकर शांत किया। बाद में दोनों पक्षों को पुरकाजी थाने ले जाया गया, जहां पूर्व मंत्री के साथ ही उत्तराखंड पुलिस के जवानों ने भी एक-दूसरे के समक्ष घटना पर खेद व्यक्त किया। विवाद का निपटारा होने के बाद उत्तराखंड के पूर्व मंत्री पुरकाजी-लक्सर मार्ग से ही होकर उत्तराखंड चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed