फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Former head shot suicide in Deoband

देवबंद में पूर्व प्रधान ने गोली मारकर आत्महत्या की

Sun, 23 May 2021 11:22 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 May 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Former head shot suicide in Deoband
देवबंद/तलहेड़ी(सहारनपुर)। तलहेड़ी बुजुर्ग पुलिस चौकी के गांव गंगदासपुर जट्ट में भूतपूर्व प्रधान ने गृहक्लेश के चलते गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक वह नशे की हालत में थे। घटनास्थल से पुलिस ने तमंचा बरामद कर शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

गंगदासपुर जट्ट निवासी धर्मेंद्र (46) पुत्र बलीचंद के घर में शनिवार की देर रात्रि अचानक गोली चलने से हड़कंप मच गया। आनन-फानन में लोग घरों से बाहर निकल आए। लोगों को धर्मेंद्र के घर से चिल्लाने की आवाजें सुनाई पड़ी तो वह उस तरफ दौड़ पड़े। अंदर जाकर देखा तो धर्मेंद्र का खून से लथपथ शव पड़ा था। सूचना मिलते ही कोतवाल अशोक कुमार सोलंकी पुलिस बल के साथ रात्रि करीब 2 बजे गंगदासपुर जट्ट पहुंचे तथा परिजनों व आसपास के लोगों से मामले की जानकारी ली। पुलिस ने मृतक धर्मेंद्र के शव के बगल में पड़ा 315 बोर का अवैध तमंचा बरामद कर उसे कब्जे में लिया, साथ ही शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। ग्रामीणों ने बताया कि धर्मेंद्र अब से दो योजना पहले गांव का प्रधान रह चुका है। वर्तमान में वह जमीन ठेके पर लेकर खेती करता था, साथ ही दूध का कारोबार भी करता था। कोतवाल अशोक कुमार सोलंकी ने बताया कि धर्मेंद्र नशे का आदी होने के कारण मानसिक रूप से परेशान था। शनिवार की रात्रि भी वह नशा करके घर पहुंचा जहां उसकी परिजनों के साथ किसी बात पर कहासुनी हो गई। बाद में कमरे में जाकर तमंचा कनपटी पर सटाकर गोली मार ली। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक अपने पीछे पत्नी के अलावा पांच लड़कियों व एक लड़के को छोड़ गया। पुलिस के मुताबिक अवैध तमंचा मौके से मिला है इसलिए मृतक के खिलाफ अवैध तमंचा रखने के आरोप में मामला भी दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed