फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Forest Minister Dara Singh

प्रदेश के भ्रष्ट अफसरों का करेंगे शुद्धीकरण  : दारा सिंह  

Mon, 29 May 2017 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Mon, 29 May 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
Forest Minister Dara Singh
उत्तर प्रदेश के वन मंत्री दारा‌ सिंह। - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश के वन मंत्री दारा सिंह चौहान ने कहा कि योगी सरकार को बदनाम कराने के लिए षड्यंत्र के तहत अपराध कराया जा रहा है। जल्द ही प्रदेश को अपराध मुक्त किया जाएगा। जो भ्रष्ट अफसर बड़े पदों पर बैठे हैं, उनका शुद्धीकरण किया जाएगा। ऐसी व्यवस्था कायम की जाएगी कि अफसर करप्शन कर ही न पाए। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि यह है कि तीन साल में भ्रष्टाचार का एक भी आरोप नहीं लगा है।    
विज्ञापन


जानसठ रोड के एक बैंक्वेट हॉल में पंडित दीनदयाल जन्म शताब्दी वर्ष पर केंद्र सरकार की तीन वर्ष की उपलब्धि पर हुए कार्यक्रम में दारा सिंह चौहान ने कहा कि नरेंद्र मोदी देश के ऐसे पहले प्रधानमंत्री हैं, जिनकी सरकार पर भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं लगा। देश को आगे बढ़ाने के लिए वह दिन रात काम कर रहे हैं। उनकी योजनाओं गरीबों के उत्थान के लिए है और देश की गरीब जनता उन पर विश्वास कर रही है, यही उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि है।
विज्ञापन


जनधन, उज्ज्वला, अटल पेंशन सहित सैकड़ों ऐसी योजनाएं है, जो धरातल पर दिखाई दे रही हैं। उन्होने दावा किया कि 2019 में मोदी दोबारा से देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। पत्रकारों के सवाल पर चौहान ने कहा कि प्रदेश में क्राइम के पीछे साजिश है। योगी सरकार को बदनाम किया जा रहा है। इस षड्यंत्र का जल्द ही पर्दाफाश होगा। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि भ्रष्ट अधिकारियों का जल्द ही शुद्धीकरण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


भ्रष्टाचारियों को जेल भेजने का सरकार जल्द ही अभियान चलाएगी। अध्यक्षता यशपाल पंवार एवं संचालन सुनील सिंघल ने किया। विधायक कपिलदेव अग्रवाल, विधायक विजय कश्यप, जिलाध्यक्ष रुपेंद्र सैनी, पूर्व सांसद सोहनवीर सिंह, अशोक कंसल, जगदीश पांचाल, हरीश अहलावत, शरद शर्मा, सुभाष शर्मा, श्रीमोहन तायल, राजीव गर्ग, देवव्रत त्यागी, वीरपाल निर्वाल, सरिता गौड, प्रीति एडवोकेट, तेजपाल सैनी, श्याम सिंह आदि रहे।       

जिले में बनेगा मेडिकल कॉलेज      
केंद्रीय जल संसाधन राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान ने कहा कि जल्द ही जिले में मेडिकल कॉलेज बनने  की घोषणा होगी। केंद्र सरकार के पास प्रस्ताव है। पानीपत-खटीमा मार्ग को एक माह के अंदर ही राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित कर दिया जाएगा। साठ करोड़ की योजना में शुक्रताल में एक साल के अंदर गंगा की धारा को पहुंचा दिया जाएगा।


एक सप्ताह में योजना पर काम प्रारंभ हो जाएगा। लखनऊ की तरह यहां भी खेल सेंटर बनाया जाएगा। कुश्ती और कबड्डी के लिए विशेष सुविधा होगी। नगर पालिका को जल्द ही भ्रष्टाचार मुक्त कर देंगे। लोकसभा चुनाव के बाद जितने भी चुनाव हुए हम सभी जीते हैं।       
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed