{"_id":"615ca7be8ebc3e6251105012","slug":"forest-department-left-58-turtle-babies-in-the-ganges-muzaffarnagar-news-mrt5594089149","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन विभाग ने गंगा में कछुए के 58 बच्चे छोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन विभाग ने गंगा में कछुए के 58 बच्चे छोड़े
विज्ञापन
गंगा बैराज में कछुए छोड़ते वन विभाग के अधिकारी।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वन विभाग ने गंगा में कछुए के 58 बच्चे छोड़े
रामराज (मुजफ्फरनगर)। गंगा बैराज के पास स्थित हैदरपुर वेटलैंड पर वन विभाग द्वारा वन्य जीव सप्ताह मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुख्य वन संरक्षक पश्विम जोन एनके जानू रहे। डीएफओ व एसडीएम जानसठ भी मौजूद रहे। गंगा बैराज में 50 कछुए के बच्चे भी छोड़े गए। स्कूली बच्चों को सम्मानित किया गया।
प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी पांच अक्टूबर को वन विभाग द्वारा गंगा बैराज स्थित हैदरपुर वेटलैंड पर वन्य जीव सप्ताह मनाया गया। हैदरपुर वेटलैंड झील को डॉल्फिन सफारी के नाम से भी जाना जाता है। मुख्य अतिथि द्वारा डीएफओ सूरज कुमार के साथ मोटर बोट से गंगा नदी की सैर करते हुए डॉल्फिन, कछुए, घड़ियाल आदि को देखा गया। इस मौके पर गोष्टी का आयोजन भी किया गया, जिसमे डीएफओ सूरज कुमार व एसडीएम जानसठ जयेंद्र कुमार द्वारा कई स्कूलों से पहुंचे बच्चों द्वारा डॉल्फिन के सुंदर चित्र बनाने पर प्रशस्ति पत्र दिए गए। नमामि गंगे मित्रों को किट दी गई और नमामि गंगे की शपथ दिलाई गई। इस दौरान डीएफओ व एसडीएम द्वारा बच्चो की उपस्थिति में गंगा बैराज में 50 कछुए के बच्चे भी छोड़े गए। और बच्चो को वन्य जीवों के बारे में जानकारी दी गई। मुख्य रूप से वरिष्ठ समाजसेवी नाहर सिंह एडवोकेट, ग्राम प्रधान पति कासमपुर खोला पंकज, ग्राम प्रधान अवतार सिंह, ग्राम प्रधान जीवनपुरी आदि लोग मौजूद रहे।