{"_id":"5f3f98118ebc3e4ae11f4c93","slug":"forensic-team-gathered-evidence-in-village-antwada-muzaffarnagar-news-mrt49716896","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोरेंसिक टीम ने जुटाए घटनास्थल से साक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोरेंसिक टीम ने जुटाए घटनास्थल से साक्ष्य
विज्ञापन
खतौली के गांव अंतवाड़ा में युवक की हत्या को लेकर मौके पर जांच पड़ताल करती पुलिस।
- फोटो : KHATAULI
फोरेंसिक टीम ने जुटाए घटनास्थल से साक्ष्य
खतौली। गांव अंतवाड़ा में संजय की हत्या के बाद फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य संकलित किए। ग्रामीणों के मुताबिक घर पर अकेला रहने की वजह से संजय शराब पीने का आदी बन चुका है। हालांकि युवक के इससे पहले कभी किसी ग्रामीण के साथ दुर्व्यवहार या छेड़छाड़ किए जाने की बात सामने नहीं आई है।
घटना की सूचना पर सीओ आशीष प्रताप सिंह व इंस्पेक्टर संतोष त्यागी मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ संजय के चचेरे भाई रामपाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। बृहस्पतिवार को घटनास्थल पर पहुंची पुलिस की फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलित किए। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त सरिये को बरामद कर लिया है। फोरेंसिक टीम ने उस पर लगे खून और युवक के शरीर से निकले खून के नमूने भी संकलित किए हैं, जिन्हें जांच के लिए भेजा जाएगा। बृहस्पतिवार सुबह बेटे संजय की मौत की जानकारी मिलने पर सौराज सिंह पूरे परिवार के साथ गांव लौट आया। हालांकि हत्या के संबंध में पीड़ित परिजनों ने किसी तरह की जानकारी न होने की बात कहकर चुप्पी साध ली है।
सरिये से पिटाई की जानकारी नहीं मिली : रामपाल
खतौली। गांव अंतवाड़ा निवासी सोराज सिंह परिवार के साथ मेरठ में रहकर मजदूरी करता था, जबकि परिवार के अन्य लोग गांव में ही रहते हैं। संजय के चचेरे भाई और मुकदमे के वादी रामपाल ने बताया कि शराब के नशे में घर में घुसने की जानकारी हत्यारोपी ने रात में ही उन्हें दी थी। उन्होंने सुबह संजय को समझाने की बात कहकर घर भेज दिया गया था। संजय के साथ सरिये से मारपीट की जानकारी उन्हें नहीं लग पाई।