बैंकों के अधिकारियों और कर्मियों के सैंपल लिए
मोरना। मोरना स्वास्थ्य केंद्र पर कोविड-19 महामारी के बचाव के लेकर जिले की स्वास्थ्य जांच टीम ने 35 बैंक कर्मियों के सैंपल जांच लैब भेजे हैं।
मोरना स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डा.अर्जुन सिंह ने बताया कि कोरोना महामारी के संक्रमण के रोकथाम और बचाव के लिए जिला स्तरीय स्वास्थ्य विभाग से डॉक्टर अनुज कुमार व दीपक की दो सदस्य टीम ने मोरना केंद्र पर यूनियन बैंक भेड़ाहेड़ी, पंजाब नेशनल बैंक मोरना, पंजाब सिंध बैंक मोरना, सहकारी बैंक मोरना, मोरना मिल बैंक आदि के कर्मचारियों व अधिकारियों की जांच के लिए सैंपल जांच को लैब भेज गए हैं, जिनकी रिपोर्ट बुधवार शाम तक आ जाएगी। सप्ताह में एक बार स्वास्थ्य विभाग की टीम विकास खंड मोरना क्षेत्र के गांवों में जाकर लोगों की जांच करेगी। इस मौके पर डा.अन्नू चौधरी, डा. नसीम आलम, नरेंद्र सिंह आदि ने जांच कराने में सहयोग किया।