फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Food will be distributed by 14 May

खाद्यान्न का वितरण 14 मई तक होगा

Wed, 05 May 2021 11:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 May 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Food will be distributed by 14 May
खाद्यान्न का वितरण 14 मई तक होगा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिले में 14 मई तक कार्ड धारकों को राशन की दुकानों से खाद्यान्न का वितरण होगा।
डीएसओ बीके शुक्ला ने बताया कि जिले के सभी राशन कार्डधारकों को मई माह का खाद्यान्न राशन की दुकानों पर प्रारंभ हो गया है। खाद्यान्न का वितरण 14 मई तक किया जाएगा। प्रत्येक पात्र गृहस्थी कार्डधारक को प्रति यूनिट तीन किग्रा गेहूं एवं दो किग्रा चावल के स्केल से वितरण किया जाएगा। अन्त्योदय कार्डधारक को 20 किलो गेहूं एवं 15 किलो चावल वितरण होगा। कार्डधारकों को गेहूं दो रुपये प्रति किग्रा एवं चावल तीन रुपये प्रति किग्रा की दर से वितरित किया जाएगा।

डीएसओ ने बताया कि कार्ड धारकों को खाद्यान्न का वितरण करते समय कोरोना गाइड लाइन का कड़ाई से पालन कराने के लिए उचित दर विक्रेताओं के यहां से खाद्यान्न वितरण का समय बढ़ाकर प्रात: छह बजे से रात नौ बजे तक कर दिया है। जिससे कार्ड धारकों को खाद्यान्न प्राप्त करने के लिये प्रतिदिन अधिक समय मिल जाए और इससे उचित दर विक्रेताओं के यहां कार्ड धारकों की भीड़ भी इकट्ठा नहीं होगी। राशन की दुकानों पर एक बार में पांच से अधिक कार्डधारक एकत्र नहीं होंगे। खाद्यान्न वितरण के दौरान कोविड के नियमों का पालन किया जाएगा। सैनिटाइज की भी व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed