फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Food Security Department will check food

बैंडबाजा बारात पर नजर रखेगा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, कैटरिंग की जांच करेगा खाद्य सुरक्षा विभाग      

Wed, 01 Nov 2017 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Wed, 01 Nov 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
Food Security Department will check food
wedding - फोटो : सांकेत‌िक ‌च‌ित्र
इस बार सात नवंबर से बाबुल के घर में शहनाई गूंजना शुरू हो जाएंगी। मंगलवार से देवोत्थान हो गए हैं। इसके साथ ही शादी-ब्याह के लिए शुभ मुहूर्त प्रारंभ हो गए हैं।। इस बार सात नवंबर के बाद विशेष शुभ मुहूर्त प्रारंभ माने गए हैं। बैंड-बाजा और बारात के लिए 12 दिसंबर तक कई शुभ दिन हैं, जिनमें तीन दिसंबर सबसे अधिक महत्वपूर्ण है। बैंडबाजा, बारात की मस्ती पर फूड सेफ्टी और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड भी नजर रखेगा।  
विज्ञापन


हिंदू धर्म में देव उत्थान एकादशी के बाद सहालग शुरू होते हैं। मंगलवार को तुलसी-शालीग्राम के विवाह के साथ ही शुभ घड़ियां शुरू हो गई हैं। ज्योतिषाचार्य पंडित बालकृष्ण शर्मा के मुताबिक सात नवंबर के साथ 16, 19 नवंबर से विवाह-लगन के शुभ मुहूर्त शुरू हो जाएंगे। ज्योतिषाचार्य ने बताया कि 19, 20, 24, 28, 29 और 30 नवंबर को शुभ मुहूर्त है, जबकि 3, 4, 6 से 12 दिसंबर तक विवाह के लिए शुभ घड़ियां रहेगी।
विज्ञापन


इनमें सबसे खास तीन दिसंबर को माना गया है। इस रोज सबसे अधिक लगन, शुभ घड़ी है। विशेष रूप से 19 नवंबर को सहालग की शुुरुआत होगी। पंडित संजीव शर्मा के मुताबिक देवोत्थान के साथ मांगलिक कार्य शुरू  होते हैं, जो एक चक्र में रहते हैं। देवोत्थान के दिन होने वाले विवाह को अनसूझ विवाह कहा जाता है। इस बार 12 दिसंबर तक शुभ घड़ियां हैं, जिनमें मांगलिग कार्य अतिलाभदायक होंगे।      
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडप के तड़के परहोगी निगाह
मुजफ्फरनगर। इस बार शुभ मुहूर्त में मंडप में गूंजने वाली शहनाइयों पर खाद्य सुरक्षा विभाग भी कड़ी निगाह रखेगा। डीओ विनीत कुमार ने बताया कि कैटरिंग के लाइसेंस, उसके खाना बनाने के तरीकों, मसालों के प्रयोग आदि की जांच-पड़ताल की जाएगी। इसके लिए जिलेभर के मंडपों की सूची तैयार की गई है। मंडप वालों से भी कैटरिंग का कार्य करने वालों की डिटेल मांगी गई है।      

जश्न पर भी लग सकता है पहरा 
मुजफ्फरनगर। विवाह का सीजन और नाच-गाना न हो, यह मुमकिन नहीं हो सकता है। इस बार नाचने-गाने पर नजर रहेगी। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड उन रास्तों, क्षेत्रों पर बैंड-बाजा और बारात के ध्वनि प्रदूषण की गहनता से जांच करेगा, जहां ध्वनि प्रदूषण प्रतिबंधित है। प्रतिबंधित क्षेत्रों, रास्तों पर पड़ने वाले मंडपों पर विशेष नजर रखी जाएगी।      

मंडप-बैंडबाजे की लगातार बुकिंग      
मुजफ्फरनगर। रुड़की रोड स्थित कृष्णा पैलेस के स्वामी नीरज जैन ने बताया कि चार नवंबर के बाद मंडप की कई बुकिंग है। वैवाहिक सीजन में नवंबर के माह में सबसे अधिक बुकिंग है। अधिकांश बुकिंग नाइट में है। जिसका लाभ मंडप को यह है कि दिन में अन्य पार्टी, समारोह आदि के लिए बुकिंग की जा रही है।


उधर, पापुलर बैंड के स्वामी इकराम ने बताया कि नवंबर से दिसंबर तक विवाह का सीजन है। बुकिंग के लिए ग्राहकों की संख्या बढ़ने लगी है। रात में बुकिंग अधिक हैं, दिन में गांवों की बुकिंग बढ़ गई है। भगत सिंह रोड स्थित गोपाल बैंड के मालिक अनुज ने बताया कि वैवाहिक सीजन प्रारंभ हुआ है। नवंबर में अधिक बुकिंग हैं। अभी तिथियों की डिटेल जुुटाकर ग्राहक आ रहे हैं। इस बार सीजन में बुकिंग का सिलसिला बढ़ने की उम्मीद है।      
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed