फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Food is served to the needy in Ram Rasoi

नगर पंचायत बुढ़ाना की राम रसोई

Tue, 14 Apr 2020 10:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Food is served to the needy in Ram Rasoi
बुढ़ाना में नगर पंचायत की रसोई में भोजन बनाता हलवाई व कर्मचारी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
राम रसोई में जरूरतमंदों को कराया जाता है भोजन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। लॉकडाउन की अवधि बढ़ते ही नगर पंचायत की रामरसोई में खाना खाने वाले पात्र गरीब और मजदूरों की संख्या भी बढ़ गई। अधिशासी अधिकारी ओमगिरि ने बताया कि पहले करीब 150 पात्रों को खाना खिलाया जाता था। अब करीब 250 लोगों को खाना खिलाया जाएगा। नगर पंचायत द्वारा दोनों समय जरूरतमंदों को खाना खिलाया जाता है। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि कस्बे में दान देने वाले बहुत हैं। उन्हें नकदी और राशन चाहिए।

नगर पंचायत की चेयरपर्सन बाला त्यागी ने कहा कि कस्बे के किसी भी बिरादरी के गरीब और मजदूरों को भूखा नहीं रहने दिया जाएगा। ऐसे मजदूर परिवारों की हरसंभव सहायता की जाएगी। नगर पंचायत के कर्मचारी, नगर पंचायत सदस्य तथा वह स्वयं उनके साथ खड़ी हैं। अधिशासी अधिकारी ने कहा कि चेयरपर्सन और ईओ का मोबाइल नंबर गरीबों को दिया गया है। आवश्यकता पड़ने पर कोई भी मोबाइल पर संपर्क कर अपनी समस्याओं को रख सकता है। उधर, नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी ओमगिरि नगर पंचायत कर्मचारियों व नगर पंचायत के ब्रांड एंबेसडर डॉ. राजीव कुमार तथा समाज सेवक शिवराज को साथ लेकर कस्बे के पात्र परिवारों में भोजन लेकर पहुंचे। इस टीम ने मंगलवार को घर-घर जाकर पात्र परिवारों में भोजन का वितरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed