{"_id":"5a550e384f1c1b09788b7779","slug":"fog-cover","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे की चादर में ढका जिला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे की चादर में ढका जिला
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
Updated Wed, 10 Jan 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
weather
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। जिले में भीषण सर्दी का प्रकोप बरकरार है। मंगलवार सुबह भी कोहरे की चादर में लिपटी रही और सर्द हवाओं ने जनजीवन ठिठुरा कर रख दिया। इससे कंपकंपी बंधी रही। दोपहर में हालांकि सूरज निकला। इससे सर्दी से मामूली राहत मिली। पार्क और सार्वजनिक स्थानों पर चहल-पहल बढ़ गई, लेकिन शाम होते ही फिर से मौसम बिगड़ गया। न्यूनतम तापमान 3.0 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 24 घंटे में मौसम में कोई खास बदलाव नहीं होगा।
सुबह लोग जागे तो आकाश में कोहरे की चादर ढकी थी। दोपहर तक कोहरे का असर रहने और सर्द हवाओं के जोर के कारण जनजीवन प्रभावित रहा। दोपहर बाद धूप के निकलने से थोड़ी राहत जरूर नजर आई। धूप के साथ ठंड का असर कम हो गया। दिन भर धूप खिली रही। लोगों ने अपनी छतों पर बैठकर धूप सेकी। सार्वजनिक स्थलों और पार्को में बैठकर धूप का आनंद लिया। दिन ढलते ही ठंड का असर फिर गहरा गया। सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि धूप खिलने के साथ ठंड से कुछ राहत मिली है।
अभी सुबह-शाम ठंड सताएगी वहीं दिन में मौसम साफ रहने से राहत मिलेगी। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 3.0 डिग्री दर्ज किया गया। जिले में सर्द रात जानलेवा साबित हो रही हैं। ठंड से कई लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
सुबह और शाम चल रही सर्द हवाओं ने लोगों की कंपकंपी छुड़ा दी है। ठंड का आलम यह था कि गर्म कपड़े पहनने के बाद भी शरीर में सिहरन दौड़ रही थी। लोगों ने ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लिया। हर चौराहे और तिराहे पर अलाव से राहत मिली। पुरवाई हवाओं के चलते मामूली राहत महसूस की गई। 24 घंटे में हवाओं का रुख नहीं बदलता है तो कंपकंपाती सर्दी से राहत मिल सकती है। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के बाद यहां एक जनवरी से ठंड बढ़ गई थी। न्यूनतम व अधिकतम तापमान में रोजाना उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहे हैं।
ऊनी वस्त्रों की डिमांड बढ़ी
मुजफ्फरनगर। ठंड से ऊनी कपड़ों का बाजार भी गरमा गया है। छोटी दुकान से लेकर बड़े शोरूम पर ग्राहकों को स्पेशल डिस्काउंट पर वूलन कपड़े बेचे जा रहे हैं। कई बड़े ब्रांड पर बड़ी छूट दी जा रही है। ऑफर का फायदा उठाने के लिए बड़ी संख्या में ग्राहक पहुंच रहे हैं। वहीं फड़ पर बिकने वाले कपड़ों का बाजार भी चरम पर है। मफलर, टोपी, दस्तानों की जमकर बिक्री हो रही है।