{"_id":"5fef6ab68ebc3e3f61126ee9","slug":"fog-and-cold-wave-hit-the-first-day-of-the-year-muzaffarnagar-news-mrt518461974","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे, शीतलहर की चपेट में रहा साल का पहला दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे, शीतलहर की चपेट में रहा साल का पहला दिन
विज्ञापन
सुबह नया साल के पहले शुक्रवार में शिव चौक पर फैला घना कोहरे में गुजरते राहगीर।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। नए साल के पहले दिन शुक्रवार को सुबह से लेकर दोपहर तक घना कोहरा छाया रहा। दोपहर बाद सूर्य देव के दर्शन हुए, लेकिन शीतलहर के चलते लोगों को राहत नहीं मिली। ठंड के चलते लोग दिन में भी कंपकंपाते रहे।
दो सप्ताह से पूरा जिला शीतलहर की चपेट में है। पहाड़ों पर बर्फबारी और जिले में ओलावृष्टि के बाद से न्यूनतम तापमान यहां लगातार पांच डिग्री सेल्सियस से नीचे चल रहा है। शुक्रवार को यह 3.4 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान भी लगातार लुढ़का हुआ है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस पर रहा। रात से ही कोहरा छाने लगा था। शुक्रवार सुबह के समय कोहरा इतना अधिक था कि सड़कों पर अंधेरा छाया रहा। दोपहर 12 बजे तक पूरी तरह कोहरा छाया रहा। शीतलहर का प्रकोप इतना अधिक है कि दिन में भी लोग कंपकंपाते दिखाई दिए। नववर्ष के पहले दिन बाजार देर से खुले और शाम को ठंड के चलते लोगों ने जल्दी दुकानें बंद कर दी। बच्चों और बुजुर्गों को शीतलहर के चलते घर में ही गर्म कपड़ों में रखा जा रहा है। शीतलहर के चलते सड़कों पर दुपहिया वाहन कम हुए हैं। बसों में यात्रियों की संख्या कम हुई है। लोग मजबूरी में ही घर से बाहर निकल रहे हैं।
घने कोहरे से जनजीवन प्रभावित
पुरकाजी। पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी के चलते दो दिन से चल रही सर्द हवाएं और घने कोहरे ने आम जनजीवन को अस्तव्यस्त कर दिया है। नववर्ष के पहले दिन ही घना कोहरा होने के कारण लोग घरों में दुबके रहे। खेतों पर जाने वाले किसानों व मजदूरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दोपहर करीब 12 बजे कोहरा कम होने से लोगों ने राहत महसूस की। उधर, नववर्ष के पहले दिन व्यापार सामान्य रहा।
विज्ञापन
स्कूल-कॉलेजों का समय बदला
मुजफ्फरनगर। कोहरे और शीतलहर के चलते जिले में परिषदीय और इंटर कॉलेजों के खुलने का समय बदल दिया गया है। बीएसए और डीआईओएस ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए स्कूलों के खुलने का समय दिन में दस से तीन बजे तक रखा गया है।
बीएसए मायाराम ने बताया कि डीएम के आदेश पर परिषदीय विद्यालयों के खुलने का समय बदल दिया गया है। कक्षा एक से आठ तक के सभी प्रकार के विद्यालय दस से तीन बजे तक ही खुलेंगे। डीआईओएस गजेंद्र कुमार ने बताया कि जनपद में पड़ रहे घने कोहरे एवं अत्यधिक शीतलहर के दृष्टिगत डीएम सेल्वा कुमारी जे के निर्देश पर जनपद के हाईस्कूल एवं इंटर कालेजों को जनवरी में प्रात: 10 बजे से तीन बजे तक खोला जाएगा। यह आदेश वित्त विहीन हाईस्कूल एवं इंटर कालेजों, आईसीएसई, सीबीएसई से मान्यता प्राप्त विद्यालयों पर भी लागू होगा। संवाद