फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Fog and cold wave continued in Muzaffarnagar

शीतलहर के साथ नववर्ष का आगाज, कोहरे और शीत लहर से जनजीवन प्रभावित 

Sun, 31 Dec 2017 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Sun, 31 Dec 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
Fog and cold wave continued in Muzaffarnagar
कोहरे के बीच गुजरती महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
जिले में शीतलहर और कोहरे से आम जनजीवन लगातार प्रभावित हो रहा है। रविवार को लोग दिन में भी ठंड से कंपकंपाते नजर आए। घने कोहरे के कारण दोपहर तक अंधेरे सी स्थिति बनी रही। बर्फीली हवाओं के साथ ही नववर्ष का शानदार आगाज हुआ। सुबह और शाम में ठंड सबसे ज्यादा महसूस रही। 
विज्ञापन


जिले में लगातार शीत लहर का प्रकोप चल रहा है। दस दिन से सुबह के समय प्रतिदिन कोहरा पड़ रहा है। रविवार को घना कोहरा होने के कारण सुबह दस बजे तक को अंधेरे सी स्थिति रही। दिन में मौसम साफ नहीं होने के कारण सूरज भी नहीं निकल पाया।
विज्ञापन


आकाश में बादल छाए रहने से दिन में भी शीतलहर के चलते लोग कंपकंपाते नजर आए। ठंड का आलम यह था कि मुख्य मार्गों पर सुबह और शाम के समय दुपहिया वाहन काफी कम दिखाई दिए। रविवार को कोहरे के चलते सुबह के समय सड़के सुनसान पड़ी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिन चढने के साथ ही आवागमन बढ़ा। मौसम में आर्द्र्ता पर 100 प्रतिशत रही। सुबह और शाम में अधिक ठंड है। जिला प्रशासन ने अधिक ठंड को देखते हुए शहर के सार्वजनिक स्थलों पर रात्रि बिताने वाले के लिए शेल्टर होम में व्यवस्था कर रखी है। नगर पालिका की ओर से मुख्य चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की व्यवस्था की गई है।


ट्रेनें लेट, यात्री परेशान
रविवार सुबह घने कोहरे के चलते इस दौरान आने वाली तमाम ट्रेन लेट रही। ऐसे में समय से स्टेशन पहुंचे यात्री परेशान रहे। यहां ठंड से बचाव का कोई साधन नहीं मिलने के कारण वे ठंड से कंपंकपाते रहे। घने कोहरे ने जहां ट्रेनों की रफ्तार को रोका, वहीं सड़क यातायात भी प्रभावित रहे। हाईवे समेत सभी मार्गो पर वाहन कोहरे में रेंगते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed