फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Fog affecting rail operations

कोहरे और सर्दी से रेल संचालन प्रभावित 

Tue, 06 Dec 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Tue, 06 Dec 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
Fog affecting rail operations
मंगलवार को कोहरे में सूना पड़ा रेलवे स्टेशन। - फोटो : अमर उजाला
रेलवे की ट्रेनों को सही समय पर दौड़ाने के अरमानों पर कोहरे ने पानी फेर दिया है। कोहरे और सर्दी का प्रकोप बढ़ते ही रेल संचालन गड़बड़ा गया है। मंगलवार को नौचंदी सात घंटे, शालीमार ढाई घंटे की देरी से स्टेशन पर पहुंची। ट्रेनों की लेटलतीफी के कारण यात्रि दिनभर स्टेशन पर ठिठुरते रहे। उधर, सहारनपुर को जाने वाली ट्रेनों पर सेना भर्ती के अभ्यर्थियों का कब्जा रहा। युवकों ने स्टेशन पर हूटिंग की तो आरपीएफ को कमान संभालनी पड़ी, तब जाकर स्थिति काबू में आ सकी।  
विज्ञापन

    
मंगलवार को दिनभर कोहरा छाया रहने से लोग हलकान हो गए। रेलवे विभाग ने भी कोहरे की मार से परेशान है। नौचंदी एक्सप्रेस को सही समय पर चलाने के लिए लाख जतन के बाद भी सुधार नहीं हो रहा है। बढ़ते सर्दी के प्रकोप और कोहरा छाने से दिल्ली वाया मेरठ, सहारनपुर मंडल रेल पथ पर अप और डाउन दोनों ओर से रेल संचालन डगमगा गया। मंगलवार को 14511 नौचंदी एक्सप्रेस सात घंटे लेट रही।
विज्ञापन


14646 शालीमार एक्सप्रेस ढाई घंटे, 14310 उज्जैनी एक्सप्रेस सवा घंटे घंटे, 19031 अहमदाबाद मेल डेढ़ घंटे, 18470 उत्कल एक्सप्रेस पौने दो घंटे, 14862 सुपर सवा घंटे, अंबाला पैसेंजर भी पौने दो घंटे लेट स्टेशन पर पहुंची। इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। दिनभर यात्री ट्रेनों के इंतजार में ठंड में ठिठुरते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, मंगलवार को सहारनपुर के युवकों को भर्ती के लिए बुलाया गया। सोमवार रात को आने और मंगलवार को जाने के समय अभ्यर्थियों को ट्रेनों पर कब्जा रहा। इस दौरान स्टेशन पर युवकों ने हूटिंग भी की। इस पर आरपीएफ ने तत्काल मोर्चा संभाल कर भीड़ को फटकारा। देर शाम तक स्टेशन पर युवकों की भीड़ जुटी रही।    
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed