फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   flyover on panipat khatima highway closed for traffic

Muzaffarnagar News: पानीपत खटीमा हाईवे पर फ्लाईओवर आवागमन के लिए बंद

Tue, 29 Aug 2023 01:06 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 29 Aug 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
flyover on panipat khatima highway closed for traffic
तितावी फ्लाईओवर पर वाहनों का आवागमन किया गया बंद: संवाद
मुजफ्फरनगर, तितावी। एक परिवार के तीन सदस्यों की मौत के बाद प्रशासन ने तितावी में पानीपत खटीमा मार्ग पर वनवे ट्रेफिक बंद करा दिया है। फिलहाल वाहनों का आवागमन निर्माण कार्य अधूरा होने के कारण सर्विस रोड से कराया जा रहा है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से अधूरे कार्य को जल्द पूरा कराने की मांग ही है।
विज्ञापन

पानीपत-खटीमा मार्ग की निर्माण कंपनी द्वारा तितावी फ्लाईओवर पर काफी दिन से ट्रैफिक वनवे कर रखा था। रोजाना इस मार्ग से शामली जनपद के अलावा हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली जाने के लिए वाहनों का भार रहता है। एनएचआई में किसान के मुआवजे का मामला लंबित है। इस कारण से तितावी में निर्माण अधूरा पड़ा है। क्षेत्रवासियों की मांग है प्रशासन इस समस्या का जल्द निदान कराए, ताकि हादसों पर विराम लग सकें। हालांकि रविवार को बाइक सवार दंपती और बेटे की मौत वनवे की वजह से होने की खबर अमर उजाला में पढ़ने के बाद प्रशासन हरकत में आया। सोमवार सुबह फ्लाईओवर पर दोनों तरफ के वाहनों का आवागमन बंद करा दिया। शामली और मुजफ्फरनगर की तरफ से वाहनों की आवाजाही सर्विस रोड से शुरू कराई गई है।
विज्ञापन

- क्या कहते हैं ग्रामीण
कंपनी की लापरवाही से हुआ हादसा

नसीरपुर निवासी ठाकुर सुरेंद्र कहते हैं कि हाईवे पर अधूरा निर्माण कार्य जल्द पूरा कराए जाने में प्रशासन को तत्परता दिखानी चाहिए। निर्माण कंपनी की लापरवाही के कारण एक परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अधूरे निर्माण की वजह से हो रहीं दुर्घटनाएं

तितावी निवासी धर्मेंद्र राठी का कहना है कंपनी द्वारा फ्लाईओवर पर आवाजाही बंद नहीं कराने के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। रविवार शाम बड़ी दुर्घटना के बाद प्रशासन हरकत में आया और तितावी में अधूरे निर्माण की वजह से फ्लाईओवर पर वनवे यातायात बंद करा दिया।
- जागाहेड़ी तक चल रहा था वनवे ट्रैफिक

धनसैनी निवासी अमित का कहना है कि पहले फ्लाईओवर से वनवे ट्रैफिक जागाहेड़ी तक खुला था। हाईवे पर वाहनों की रफ्तार बेलगाम रहती थी। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को जनहित में अधूरे कार्य को जल्द पूरा कराना चाहिए।

- तेज रफ्तार से दौड़ते हैं वाहन
तितावी निवासी सुमित का कहना है हाईवे नया बनने से वाहन तेज रफ्तार से दौड़ते हैं। तितावी में निर्माण लटका है। वनवे की वजह से तितावी फ्लाईओवर से मुकंदपुर नहर पुल के बीच कई दुर्घटनाएं घटित हो चुकी हैं। फिलहाल पुल पर वाहनों की आवाजाही बंद कराने से सर्विस रोड से वाहनों के संचालन से हादसों में कमी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed