{"_id":"622e396fb932ae64d71b600a","slug":"flowers-rained-on-the-trail-fiercely-blown-gulal-muzaffarnagar-news-mrt5803815153","type":"story","status":"publish","title_hn":"निशान यात्रा पर पुष्पवर्षा, जमकर उड़ा गुलाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निशान यात्रा पर पुष्पवर्षा, जमकर उड़ा गुलाल
विज्ञापन
नगर में निकाली गई खाटू श्याम की निशान ध्वजा यात्रा में अबीर गुलाल उड़ाते श्रद्धालु।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। श्री श्याम परिवार सुखी परिवार समिति ने खाटू श्याम की भव्य निशान यात्रा निकाली। यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरी। श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा की और गुलाल उड़ाया। श्रद्धालुओं ने 5100 से ज्यादा निशान चढ़ाए।
शहर के शिव चौक पर मुख्य अतिथि सदर विधायक कपिल देव अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, भाजपा नेता अचिंत मित्तल ने बाबा श्याम की आरती की। इसके बाद यात्रा प्रारंभ की गई। यात्रा में डीजे के साथ साथ ढोल भी शामिल थे। जगह-जगह भक्तों ने यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। नगर में विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा कर गुलाल उड़ाया गया।
यात्री झांसी की रानी मार्ग, मालवीय चौक, भोपा पुल, नई मंडी चौड़ी सड़क, बिंदल बाजार, पोस्ट ऑफिस मार्ग से होते हुए गणपति धाम के खाटू श्याम मंदिर में संपन्न हुई। रास्ते में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने यात्रा का स्वागत किया। फूलों और गुलाल से होली खेली गई। निशान भी चढ़ाए। उत्साह का माहौल रहा। समिति के मनीष अग्रवाल, संदीप गर्ग, अचिन सागर गर्ग, जय भगवान बंसल, अनुज गर्ग, रिंकू गर्ग ,विकास अग्रवाल, रिंकू बंसल, राजकुमार, अचिन जिंदल, दीपांशु गर्ग नरेंद्र गर्ग शरद सिंगल, अंशुल सागर गर्ग, अभिषेक जैन ,रोहित गर्ग एवं युवा सदस्यों में श्रेय मित्तल, राघव मित्तल, अभिषेक अग्रवाल, अभिषेक तायल,शुभम गुप्ता, हर्षित अग्रवाल, अर्पित सिंगल और सावन मौजूद रहे।
विज्ञापन
पुलिस की रही सुरक्षा व्यवस्था
यात्रा के दौरान पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। शिव चौक से नई मंडी तक यात्रा के साथ पुलिसकर्मी भी चलते रहे।