फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Flower showers on children in schools on the first day

पहले दिन स्कूलों में बच्चों पर फूलों की बारिश

Tue, 02 Mar 2021 12:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
Flower showers on children in schools on the first day
परिषदीय स्कल के सेल्फी बूथ पर मौजूद विद्यार्थी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
पहले दिन स्कूलों में बच्चों पर फूलों की बारिश
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। करीब एक साल बाद प्राइमरी स्कूल खुलने पर उल्लास का माहौल रहा। बच्चों पर फूलों की बारिश कर स्वागत हुआ। परिषदीय स्कूलों में पहले दिन करीब 50 प्रतिशत और सीबीएसई बोर्ड के स्कूलों में 60 प्रतिशत उपस्थिति रही।
एक साल से स्कूल की आदत छोड़ चुके बच्चों को पहले दिन स्कूल जाना अजीब सा लगा। घर में सुबह तैयारी हुई तो बच्चों को जल्दी उठाया गया। अभिभावकों में बच्चों से अधिक उत्साह नजर आया। बच्चे तो पहले दिन डरे सहमे से स्कूल गए। कुछ को तो अभिभावक जबरन स्कूल लेकर गए। स्कूलों में बच्चों की मनोदशा को देखते हुए पहले दिन माहौल बदला हुआ था। स्कूलों में पहुंचने पर बच्चों का फूलों की बारिश से स्वागत हुआ। कुछ स्कूलों में बच्चों को खेलने की छूट दी गई। एसडी पब्लिक स्कूल की जूनियर विंग में बच्चे पहुंचे तो उनका फूलों की बारिश से स्वागत हुआ। किड्जी नईमंडी में बच्चों को पहले दिन खेलने की छूट मिली। बच्चों ने पढ़ाई के साथ खेलों का आनंद भी लिया। शारदेन स्कूल में पहले दिन बच्चों का स्वागत हुआ। स्कूल को भव्य रूप से सजाया गया। माउंट लिट्रा जी स्कूल को गुब्बारों से सजाया गया। स्कूल पहुंचे बच्चों के चेहरों पर खुशियां अलग ही दिखाई दी। एमजी पब्लिक स्कूल, होली एंजिल्स स्कूल, जीसी पब्लिक स्कूल में भी पहले दिन बच्चों ने शिक्षा के साथ खेल का आनंद भी लिया।
विज्ञापन

शहर के सीबीएसई स्कूलों में कक्षा एक और पांच के लगभग 60 प्रतिशत बच्चे पहले दिन उपस्थित रहे। झांसी की रानी स्थित परिषदीय स्कूल में भी बच्चों के लिए अलग ही वातावरण तैयार किया गया था। बच्चे स्कूल में आकर खुश नजर आए। महावीर चौक स्थित परिषदीय स्कूल में भी बच्चे अच्छी संख्या में पहुंचे। बीएसए मायाराम ने बताया कि एक साल बाद खुले परिषदीय स्कूलों में बच्चों में काफी उत्साह रहा। स्कूलों को भव्य रूप से सजाया गया था और बच्चों का स्वागत भी हुआ। जिले में कक्षा एक में 15400 बच्चे पंजीकृत हैं। इनमें पचास प्रतिशत बुलाए गए, जिसमें से 3157 यानि 41 प्रतिशत बच्चे स्कूल पहुंचे। कक्षा पांच में 20907 बच्चे पंजीकृत हैं, इनमें 5317 स्कूल में पहुंचे। इसी तरह कक्षा छह में 19923 पंजीकृत हैं। इसमें 6197 पहुंचे। सभी कक्षाओं में पचास प्रतिशत बुलाए गए थे। बुलाए गए बच्चों में लगभग 50 प्रतिशत बच्चे स्कूलों में आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed