फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Flooding in the fields due to the failure of Rajabha

रजबहा टूटने से खेतों में पानी भरा

Fri, 10 Jan 2020 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Flooding in the fields due to the failure of Rajabha
ककरौली के गांव दौलतपुर के जंगल में रजबाहा टूटने से फसलों में भरा पानी। - फोटो : KHATAULI
ककरौली। गांव दौलतपुर में रजबहे की पटरी टूटने से खेतों में पानी भर गया। जिससे गेहूं और सरसों की फसल खराब होने का खतरा बताते हुए किसानों ने हंगामा किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को गांव दौलतपुर में बस्ती के पास से ही रजबहे की पटरी टूट जाने से किसान मोहम्मद इस्लाम पुत्र फजला के गेहूं व सरसों के खेत में पानी भर गया। खेतों में पानी भरने से फसलों के खराब होने का खतरा बढ़ गया है। भाकियू तोमर के ग्राम अध्यक्ष मोहम्मद गुलशेर ने बताया कि रजबहा टूटकर गेहूं व सरसों के खेत में पानी पहुंच जाने के बाद सींचपाल कृष्णराम गोपाल को कई बार फोन किया, लेकिन संपर्क नहीं हुआ। खेतों में पानी अधिक होने से गेहूं की फसल पूरी तरह पानी में डूब गई है। किसानों ने बताया कि सिंचाई के समय रजबहे में कई महीनों तक पानी नहीं आता है। जिसके कारण खेतों में समय पर सिंचाई न होने से फसल खराब हो जाती है। वहीं हर साल इस मौसम में रजबाहा टूटने के बाद रास्ते में पानी भर जाने से आने जाने वाले लोगों व स्कूल के बच्चों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। भाकियू तोमर के ग्राम अध्यक्ष मोहम्मद गुलशेर, उस्मान, गय्यूर, अनस, अमीर आजम, रिजवान, गुलशेर, मुजम्मिल, हरीश आदि किसानों ने जानसठ एसडीएम से मांग की है कि रजबाहे की मरम्मत कराकर उसे ठीक कराया जाए और रजबाहे में पानी समय पर आना चाहिए, ताकि खेतों में फसलों की सिंचाई समय पर की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed