फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   flag march

Muzaffarnagar News: त्योहारों में शांति बनाए रखने के मद्देनजर निकाला फ्लैग मार्च

Sun, 01 Mar 2026 01:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
flag march
मुजफ्फरनगर। होली, ईद व अन्य त्यौहारों पर सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट हुई है। शनिवार को एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने पुलिस के साथ सिविल लाइन क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया और भगत सिंह रोड, झांसी की रानी के पास से अतिक्रमण हटवाया। शहर कोतवाली में थाना समाधान दिवस में समस्याएं सुनी। पुलिसकर्मियों की ‘यक्ष एप’ के बारे में बैठक कर निर्देश दिए।
विज्ञापन


सुबह के समय एसपी ने सिविल लाइन क्षेत्र में प्रमुख चौराहो, बाजारों, संवेदनशील स्थानों तथा मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। झांसी की रानी के आसपास अवैध रूप से लगाए गए ठेले हटवा दिए। शुक्रवार रात में भगत सिंह रोड से भी रात के अतिक्रमण हटवाया गया। उन्होंने पुन: अतिक्रमण करने पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

यक्ष एप के माध्यम से पुलिसकर्मियों को अपनी बीट क्षेत्र की सूचनाओं का समयबद्ध संकलन करने व संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी व अनरू कार्रवाई करने को कहा।
------
युवक पर जानलेवा हमला, एक गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली के गांव शेरनगर में मामा के घर रहने वाले ककरौली क्षेत्र के जटवाड़ा गांव के मूल निवासी सागर के साथ गांव के ही चार युवकों ने मारपीट की। पुलिस ने तहरीर मिलने पर आरोपी आरिश को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिपोर्ट लिखाई कि घायल युवक अपने साथी प्रवेंद्र, जोनी के साथ मोबाइल की दुकान पर रिचार्ज कराने जा रहा था। गांव के ही रहने वाला गिरफ्तार आरोपी युवक अपने साथी मिथुन व दो अन्य के साथ रास्ते में मिला। आरोपियों ने पीड़ित पर जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के साथियों की तलाश की जा रही है।

-----
सेवानिवृत्ति पर विदाई दी
मुजफ्फरनगर।
एसपी क्राइम इंदु सिद्धार्थ ने सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों को पुलिस लाइन सभागार कक्ष में आयोजित समारोह में विदाई दी। इस दौरान पुरकाजी थाने के दरोगा सतीश चन्द शर्मा, शाहपुर के हरेन्द्र सिंह, बुढ़ाना के चरन सिंह, ककरौली के राकेश कुमार को विदाई देकर उपहार भेंट किए।
एसपी क्राइम ने पुलिस मॉर्डन पब्लिक स्कूल के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया। कार्य को गुणवत्ता व समय अवधि में पूरा करने के निर्देश दिए।
------------------
पंकज ऐरन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed