फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Five zones made for security, 16 blocks, instructions to take immediate action on suspects

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - सुरक्षा के लिए बनाए पांच जोन, 16 ब्लाॅक

Mon, 12 Feb 2024 02:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Mon, 12 Feb 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
Five zones made for security, 16 blocks, instructions to take immediate action on suspects
शुकतीर्थ में ब्रीफिंग के दौरान मौजूद पुलिस अधिकारी।
- डीएम-एसएसपी ने दिए संदिग्ध व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर/मोरना। भाजपा अध्यक्ष व उप्र के मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराने के लिए 1500 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। पुलिस ने पांच जोन और 16 ब्लॉक बनाए हैं।
रविवार दोपहर में शुक्रताल में जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी व एसएसपी अभिषेक सिंह ने ड्यूटी के लिए लगाए गए पुलिस व प्रशासनिक कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कहा गया कि सभी पुलिसकर्मी सतर्क होकर ड्यूटी करेंगे। कोई भी संदिग्ध व्यक्ति दिखाई देने पर कार्रवाई की जाए। पूरे जिले में चेकिंग अभियान भी चलाया गया है। एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के लिए 18 राजपत्रित अधिकारी, एक दर्जन एएसपी, 20 सीओ, 60 पुलिस इंस्पेक्टर, 150 दरोगा, 850 दीवान, 150 महिला सिपाही, ए़टीएस कमांडो, पीएसी की पांच कंपनी को तैनात किया है।
विज्ञापन

जिले की सीमा सहित पूरे जिले में एंटी सबोटाज टीम, खुफिया टीम ने थाना पुलिस के साथ चेकिंग अभियान व पैदल गश्त शुरू कर दी है। एसपी सिटी ने बताया कि सुरक्षा के लिए पांच जोन और 16 ब्लाॅक बनाए हैं। हर ब्लाॅक में एक एएसपी, एक सीओ, एक सब इंस्पेक्टर और पुलिस तैनात रहेगी। हर जोन में पुलिस अधिकारियों के साथ बाहरी पुलिस और पीएसी के जवानों को लगाया गया है। सभा स्थल के पास एटीएस कमांडो तैनात रहेंगे। मेला ग्राउंड स्थल पर हेलीपैड के चारों ओर बेरिकेडिंग की गई है। पशुओं की रोकथाम के लिए जाली भी लगाई गई है। गंगा में गोताखोरों सहित पुलिस टीमें भी निगरानी करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed