फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Five thousand voters decreased in Meerapur in four months

Muzaffarnagar News: चार महीने में मीरापुर में घट गए पांच हजार वोटर

Sat, 19 Oct 2024 02:43 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2024 02:43 AM IST
विज्ञापन
Five thousand voters decreased in Meerapur in four months
मुजफ्फरनगर। मीरापुर सीट पर करीब चार महीने में लगभग पांच हजार मतदाता घट गए हैं। लोकसभा चुनाव में इस सीट पर 3.29 लाख मतदाता पंजीकृत थे। लेकिन उपचुनाव में अभी तक 3.23 लाख मतदाता हुए हैं। सूची में नाम डबल होने के कारण शुद्धिकरण के दौरान काट दिए गए हैं। इसकी वजह से मतदाताओं की संख्या कम हो गई।
विज्ञापन

मीरापुर विधानसभा में 151 मतदान केन्द्र, 328 मतदेय स्थल हैं। इसी सीट पर होने जा रहे उपचुनाव के लिए कुल मतदाताओं की संख्या 3,23,830 हैं, जिसमें 1,71,560 पुरूष, 1,52,255 महिला तऔर 15 अन्य मतदाता हैं। यहां पर बुजुर्ग 2,387 और दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 2,826 है। जबकि सर्विस मतदाताओं की संख्या 707 है।
विज्ञापन

मीरापुर सीट पर 32 माह में तीसरा चुनाव है। फरवरी 2022 में यहां पर विधानसभा चुनाव में सपा-रालोद गठबंधन में चंदन चौहान चुनाव जीते। तब सीट पर 314587 मतदाता पंजीकृत थे। इनमें 166952 पुरुष, 147619 महिला और 16 अन्य मतदाता शामिल रहे। इनमें से 68.88 प्रतिशत यानि 216692 वोट पड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद मई 2024 में हुए लोकसभा चुनाव के दौरान बिजनौर लोकसभा सीट में शामिल मीरापुर सीट पर कुल 329167 वोटर पंजीकृत रहे। इनमें 173620 पुरुष, 155532 महिला और 15 अन्य मतदाता शामिल थे। करीब पांच माह पूर्व हुए लोकसभा चुनाव से उपचुनाव तक के सफर में मतदाता सूची से 5337 मतदाताओं के नाम खारिज कर दिए गए। इनमें 2060 पुरुष और 3277 महिला मतदाता शामिल हैं। बताया गया कि मतदाता सूची अद्यतन की गई है। घर-घर किए गये सर्वे में या तो ये मतदाता अन्य स्थान पर शिफ्ट हो गए हैं। या इनमें से कुछ लोगों की मृत्यु हो गई। उप जिला निर्वाचन अधिकारी एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया गया कि उपचुनाव के लिए मीरापुर विधानसभा को छह जोन और 33 सेक्टरों में विभाजित करते हुए छह जोनल एवं 33 सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed