फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Five thousand schools in English medium: Jaiswal

पांच हजार स्कूलों में इंग्लिश मीडियम में पढ़ाई: जायसवाल

Sun, 10 Jun 2018 12:14 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर।
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर। Updated Sun, 10 Jun 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
Five thousand schools in English medium: Jaiswal
policital - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अनुपमा जायसवाल ने कहा कि परिषदीय स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करना ही सरकार की प्राथमिकता है। पांच हजार स्कूलों को इंग्लिश मीडियम किया गया है। हम ऐसा माहौल बनाना चाहते हैं कि अभिभावक अंगुली पकड़कर अपने बच्चे को स्कूल लेकर आए। उन्होंने आजीविका मिशन के तहत जिले में चल रहे स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को ड्रेस बनाने के लिए दस करोड़ 33 लाख का कार्य देने की घोषणा की। महिलाओं को कार्य आदेश पत्र जारी किए।  
विज्ञापन


जिला कृषि एवं औद्योगिक प्रदर्शनी के पंडाल में आजीविका मिशन के तहत कार्य कर रहे 730 स्वयं सहायता समूह के सदस्यों, शिक्षकों और एसएमसी के सदस्यों को संबोधित करते हुए बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य परिषदीय स्कूलों में गुणवत्ता बढ़ाना है। बच्चे अच्छी ड्रेस, जूतों, किताबों के साथ स्कूल जाएं। स्कूलों में शिक्षा का वातावरण बने, यही सरकार की सोच है। 
विज्ञापन


प्रदेश के पांच हजार परिषदीय स्कूलों में एक साथ इंग्लिश मीडियम में पढ़ाई प्रारंभ की गई है। इन स्कूलों में इतनी भीड़ लगी है कुछ जगह तो इंटरव्यू लेकर एडमिशन देना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की आबादी 22 करोड़ है। एक करोड़ 54 लाख बच्चे परिषदीय स्कूलों में पढ़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार के साथ समाज की जिम्मेदारी भी है कि वह शिक्षा के इस अभियान में आकर स्कूलों को गोद लें। एक बच्चे को शिक्षा दिलाना यज्ञ से बड़ा पुण्य है। आजीविका मिशन में स्वयं सहायता समूहों से ड्रेस बनवाने के पीछे गांव की गरीब महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त करना है। इसकी शुरुआत मुजफ्फरनगर जनपद से हुई है। इस जिले में 730 महिला समूहों को दस करोड़ 33 लाख का स्कूली बच्चों की ड्रेस बनाने का कार्य जारी करने के संबंध में आदेश दे दिया गया है। ममता की छांव में सिली यूनिफार्म से बच्चों की प्रतिभा में निखार आएगा।  

ंशहर विधायक कपिलदेव अग्रवाल, चरथावल विधायक विजय कश्यप, पुरकाजी विधायक प्रमोद ऊंटवाल, बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक ने प्रदेश सरकार के स्वयं सहायता समूहों को काम देने के निर्णय की सराहना की। डीएम राजीव शर्मा ने बताया कि योजना से स्वयं सहायता समूहों को सीधे आर्थिक लाभ होगा और यह पैसा जिले में ही रहेगा। सीडीओ अर्चना वर्मा, जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन सत्यपाल सिंह पाल, एडीएम प्रशासन हरीशचंद्र, सिटी मजिस्ट्रेट अमित सिंह, बीएसए दिनेश यादव, भाजपा
नेता शरद शर्मा, हरीश अहलावत, अतुल सैनी आदि मौजूद रहे।  

मंत्री ने सुनैना का हाल जाना
मुजफ्फरनगर। बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री अनुपमा जायसवाल ने जिला चिकित्सालय पहुंच कर बच्ची सुनैना का हाल जाना। उन्होंने चिकित्सा अधिकारियों से मासूम के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। साथ ही हरसंभव उपचार करने के निर्देश दिए। उन्होंने एसएसपी से भी इस मामले का जल्द खुलासा करने की बात कही।

शहर कोतवाली क्षेत्र के खालापार की गुल्लरवाली में बुधवार सुबह कार सवार महिला और उनके साथी नवजात को एक मकान के बाहर रख कर फरार हो गए थे। पूरी घटना वहां एक डॉक्टर के यहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। कंबल की गठरी में बच्ची पहले सीढ़ी से नीचे गिरी। इसके बाद कूड़ा उठाने वाले के रेहडे़ के पहिए के नीचे आई। शनिवार को शहर में आई प्रदेश की बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री अनुपमा जायसवाल को इस मासूम के बारे में जानकारी हुई। जिस पर राज्यमंत्री जायसवाल ने जिला चिकित्सालय पहुंच कर मासूम सुनैना का हाल जाना।


उन्होंने सीएमओ डॉ पीएस मिश्रा और सीएमएस डॉ अमिता गर्ग ने बच्ची के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। साथ ही मासूम को हर संभव उपचार देने के निर्देश दिए। इस दौरान डीएम राजीव शर्मा, एसएसपी अनंत देव, विधायक कपिलदेव अग्रवाल, उमेश मलिक, विजय कश्यप, प्रमोद उंटवाल भी मौजूद रहे।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed