{"_id":"617700daf2b17b1e84271955","slug":"five-thousand-reward-criminal-caught-in-encounter-khatauli-news-mrt5622734116","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में पांच हजार का इनामी बदमाश पकड़ा, साथी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुठभेड़ में पांच हजार का इनामी बदमाश पकड़ा, साथी फरार
विज्ञापन
जानसठ में पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश
- फोटो : KHATAULI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुठभेड़ में पांच हजार का इनामी बदमाश पकड़ा, साथी फरार
मुजफ्फरनगर, जानसठ। पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़ में 5 हजार का इनामी बदमाश पुलिस की गोली से घायल होने के बाद पकड़ा गया, जबकि साथी बदमाश फरार हो गया।
सीओ शकील अहमद ने पत्रकारों को बताया कि रविवार की देर रात्रि में पुलिस इंस्पेक्टर बबलू सिंह वर्मा पुलिस बल के साथ जानसठ व खतौली रोड पर स्थित भलवा पुलिस चौकी के पास चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि बाइक पर दो बदमाश खतौली की तरफ से जानसठ की ओर आ रहे हैं। पुलिस ने भलवा पुलिस चौकी पर बदमाशों को रुकने का इशारा किया, लेकिन बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी और भागने लगे। पुलिस ने भी जवाबी कार्यवाही करते हुए गोली चलाई। गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया।
बदमाश को पैर में गोली लगी और वह बाइक सहित नीचे गिर पड़ा। जबकि उसका साथी बदमाश जंगल के रास्ते फरार हो गया। घायल बदमाश शकील उर्फ पहलवान पुत्र भोला उर्फ बाला निवासी थाना शाहपुर का रहने वाला है। जिस पर 5 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पकड़े गए बदमाश के कब्जे से एक बाइक, एक तमंचा व कारतूस बरामद किए। पकड़े गए बदमाश पर मुजफ्फरनगर, हरिद्वार व दिल्ली सहित कई थानों में लूट, डकैती सहित कई संगीन मामले दर्ज हैं। पुलिस ने घायल बदमाश को रात्रि में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां से उसको जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

जानसठ में मुठभेड़ में घायल बदमाश को ले जाती पुलिस- फोटो : KHATAULI
विज्ञापन