फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Five nominations filed for the post of president

जिला बार संघ का चुनाव: अध्यक्ष पद पर पांच नामांकन दाखिल

Sat, 21 Nov 2020 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Five nominations filed for the post of president
जिला बार संघ के चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल करते अनिल जिंदल। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
अध्यक्ष पद पर पांच नामांकन दाखिल
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिला बार संघ के वार्षिक चुनाव के लिए कचहरी में चहलकदमी नजर आई। इस बार पांच ग्रुपों में प्रत्याशियों ने अलग-अलग पदों के लिए नामांकन दाखिल किया। एल्डर कमेटी के चेयरमैन अब्दुल रऊफ और सदस्य आनंद प्रकाश त्यागी एवं सुरेंद्र शर्मा की देखरेख में चुनाव अधिकारियों ने नामांकन पत्र दाखिल कराएं। शनिवार को नाम वापसी के बाद चुनाव में ग्रुपों की स्थिति साफ होगी।
मुख्य चुनाव अधिकारी एवं एल्डर कमेटी के सदस्य आनंद प्रकाश त्यागी ने बताया अध्यक्ष पद के लिए अनिल जिंदल, कलीराम, प्रमोद त्यागी, राजेश्वर दत्त त्यागी और रणवीर सिंह ने पर्चे दाखिल किए हैं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए देवेंद्र कुमार कैल, लक्ष्मी नारायण शर्मा, रफी उल्लाह खां और योगेंद्र कुमार सहरावत, उपाध्यक्ष (10 वर्ष) के दो पदों के लिए देवेंद्र सिंह राठी, धर्म सिंह, राधेश्याम त्यागी, राजेश कुमारी, संतोष और सुक्रमपाल सिंह, उपाध्यक्ष (8 वर्ष) के दो पदों के लिए अमित कुमार सैनी, आरिफ राणा, मौहम्मद अथहर, नगेंद्र सिंह तोमर, राहुल शर्मा, शिराज हुसैन रिजवी ने नामांकन दाखिल किए।
विज्ञापन

महासचिव पद के लिए पांच नामांकन
अरुण कुमार शर्मा, चंद्रपाल सिंह सिरोही, गुलबीर सिंह वर्मा, इनाम इलाही त्यागी और संजीव कुमार ने पर्चें दाखिल किए हैं।
तीन सहसचिव पद हेतु 11 ने किया नामांकन
अब्दुल हक, मौ. मोहतसिब (सनी), मौ. मोहतसिब, पंकज कुमार ग्रेड, पंकज गौतम, पंकज कुमार शर्मा, रामधन सिंह, रोहित गुप्ता, सय्यद नुसरत अब्बास, सोनिया संगल और उदयवीर सिंह ने नामांकन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोषाध्यक्ष पद के लिए तीन नामांकन
आशुतोष शर्मा, पवन कुमार राणा और रेणु शर्मा ने एक पद के लिए नामांकन दाखिल किए हैं।
वरिष्ठ और सामान्य सदस्यों के लिए 24 पर्चे दाखिल
वरिष्ठ सदस्य (15 वर्ष से अधिक) हेतु छह पदों के लिए आठ नामांकन दाखिल हुए। अखिलेश जिंदल, जय कुमार नायडू, मनोज कुमार शर्मा, नरेंद्र कुमार मित्तल, नेपाल सिंह, प्रज्ञा गर्ग, सुदेश कुमार और योगराज सिंह ने पर्चे भरें। सामान्य सदस्य (15 वर्ष से कम) के छह पदों के लिए 16 अधिवक्ताओं ने नामांकन दाखिल किए है।

जिला बार संघ के चुनाव के नामांकन करते अधिवक्ता।

जिला बार संघ के चुनाव के नामांकन करते अधिवक्ता।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed