{"_id":"61706a091610f023cd11113e","slug":"five-days-long-diwali-fair-will-be-grand-muzaffarnagar-news-mrt561536661","type":"story","status":"publish","title_hn":"भव्य होगा पांच दिन चलने वाला दिवाली मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भव्य होगा पांच दिन चलने वाला दिवाली मेला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भव्य होगा पांच दिन चलने वाला दिवाली मेला
मुजफ्फरनगर। जिले में दिवाली मेला भव्य होगा। इस मेले के माध्यम से स्ट्रीट वेंडरों की आय बढ़ाने के साथ ही दीवाली का सामान बेचने वाले गरीब लोगों को मौका दिया जाएगा। डीएम मेले के संबंध में अफसरों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए है।
प्रदेश सरकार ने इस बार नगर पालिका स्तर पर दिवाली के मौके पर एक सप्ताह तक मेला लगाने के निर्देश दिए है। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत पथ विक्रेताओं को प्राथमिकता देते हुए उनकी आय बढ़ाने के उद्देश्य से यह मेला लगाया जाएगा। मेले में लोगों को आकर्षित करने के लिए सांस्कृतिक व मनोरंजक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। डीएम सीबी सिंह ने बताया कि नगर पालिका के सहयोग से 28 अक्तूबर से एक नवंबर तक मेला चलेगा। इस मेले में दिवाली का साज सामान बेचने वालों और मिट्टी के बर्तन बेचने वालों को भी विशेष मौका दिया जाएगा। प्रशासन इसके लिए रूपरेखा तैयार कर रहा है। जगह अभी फाईनल नहीं हुई है। नुमाइश ग्राउंड, जीआईसी मैदान और टाउन हाल में से किसी एक स्थान का चयन किया जाएगा।