फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Five arrested for stealing from vehicles on the highway

Muzaffarnagar News: दिल्ली, हरियाणा और मेरठ के लिए खास मुजफ्फरनगर - हाईवे पर वाहनों से चोरी करने वाले पांच गिरफ्तार

Mon, 22 Jan 2024 02:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Mon, 22 Jan 2024 02:19 AM IST
विज्ञापन
Five arrested for stealing from vehicles on the highway
- पुलिस ने 16 लाख का माल और कैंटर गाड़ी बरामद की
विज्ञापन

- पकड़े गए आरोपियों में तीन सोनीपत और दो मेरठ के निवासी
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली पुलिस ने रात में सड़क खड़े किनारे खड़े होने वाले माल-वाहक वाहनों से सामान चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के सरगना सहित पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से लगभग 16 लाख रुपये कीमत का सामान व कैंटर गाड़ी बरामद की है। गिरोह का एक सदस्य अभी फरार है।
एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता ने बताया कि 28 दिसंबर 2023 को धर्मेंद्र सिंह की तहरीर पर भोपा बाईपास संगम होटल पर खड़े कंटेनर से पतंजलि च्यवनप्राश के 141 बॉक्स चोरी कर करने का मुकदमा दर्ज किया था। 4 जनवरी 2024 को एक अन्य वाहन से 10 दवाई के बॉक्स चोरी हुए थे। पुलिस टीम ने चोर गिरोह के भगवान दास (सरगना) व केशव, रोहित, निवासी गांव दहीसरा थाना कुंडली जिला सोनीपत हरियाणा तथा परवेज व दीपक निवासी खिरवा थाना सरधना जनपद मेरठ को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

दिल्ली के सागरपुर निवासी विजय शर्मा अभी फरार है। आरोपियों के पास से सड़क किनारे खड़े माल-वाहक वाहनों से 16 लाख कीमत की 99 पेटी पतंजलि च्यवनप्राश, 9 पेटी पतंजलि हनी, दवाई के 8 डब्बे व 5100 रुपये तथा चोरी में प्रयुक्त एक कैंटर गाड़ी बरामद की है। आरोपियों का गिरोह है जो रात में हाईवे पर सड़क किनारे खड़े वाहनों से सामान चोरी करता है। चुराए सामान को कैंटर में भरकर ले जाते हैं। अपने साथी विजय शर्मा (फरार) की सहायता से अलग-अलग राज्यों व जनपदों में बेच देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



रात में कैंटर में हाईवे पर घूमता था गिरोह
बताया गया कि यह गिरोह कैंटर गाड़ी में रात में हाईवे पर घूमता रहता था और जहां कहीं भी माल वाहन खड़ा देखा उसे अपना निशाना बनाता था। सीओ नई मंडी रुपाली राव ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार आरोपियों का चालान कर दिया है। प्रेसवार्ता में कोतवाली मंडी प्रभारी बबलू कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed