{"_id":"63b1bb095203457e341e3c34","slug":"first-day-of-new-year-spent-with-good-wishes-muzaffarnagar-news-mrt6201403104","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: मंगलकामनाओं के साथ बीता नए साल का पहला दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: मंगलकामनाओं के साथ बीता नए साल का पहला दिन
विज्ञापन
नगर की शिव मूर्ति पर पूजा अर्चना कर नव वर्ष के पहले दिन की शुरुवात करते नागरिक।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
- किसी ने मंदिर पहुंचकर की पूजा अर्चना
- किसान भवन पर आयोजित किया गया हवन
- सामाजिक संगठनों की ओर से जरूरत मंदों की मदद भी की गई
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। नए साल का पहला दिन मंगलकामनाओं के साथ बीता। किसी ने मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की। किसी ने अपने घर में ही हवन किया। सामाजिक संगठनों ने जरूरत मंदों की मदद के लिए हाथ बढ़ाए। दिनभर एक-दूसरे को बधाईयां देने का सिलसिला चलता रहा। गिले- शिकवे भी दूर किए गए। बुढ़ाना में पीएनबी के बाहर नए साल के धूम धड़ाके का वीडियो भी वायरल हुआ, जिसकी शिकायत पुलिस से की गई है।
अलमासपुर स्थित शिव पार्वती मन्दिर में नव वर्ष के मौके पर यज्ञ किया गया। श्रद्धालुओं ने जरूरतमंदों की मदद की। बेगराजपुर स्थित औद्योगिक क्षेत्र की रेशू एडवरटाइजिंग में हवन यज्ञ से नए साल की शुरूआत हुई। भारत विकास परिषद के जयप्रकाश गर्ग, जिला उद्योग के महाप्रबंधक परमहंस मौर्य, मास्टर विजय ने हवन किया। इस मौके पर रविकांत कुमार, मनीष भारती, रमन शर्मा, गरिमा सिंह, शैला गर्ग, मोहित गर्ग, शोभित गर्ग, विजय गोस्वामी मौजूद रहे।
श्री आदर्श रामलीला भवन पटेलनगर में नववर्ष का स्वागत सुंदरकांड पाठ से किया गया। मुख्य अतिथि मनीष चौधरी ने पूजन किया। रामलीला के प्रबंधक अनिल ऐरन ने कहा कि सभी युवा आने वाले जीवन का समय व्यर्थ ना करें। अपने धर्म की रक्षा करें। अपने मां बाप की खूब सेवा करें। इस मौके पर विकल्प जैन, अमित भारद्वाज, अनिल गोयल, नारायण ऐरन, पंकज शर्मा, अमित शर्मा, बृजेश गर्ग मौजूद रहे। जिला पंचायत सदस्य पंडित श्रीभगवान शर्मा ने जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए।
विज्ञापन
सिसौली के किसान भवन पर नव वर्ष पर राष्ट्र कल्याण के लिए यज्ञ का आयोजन किया गया। भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने राष्ट्र कल्याण, मानव कल्याण की कामना की। उन्होंने कहा कि सभी समाज हित में देश हित में कार्य करने का संकल्प लें। इस मौके पर गौरव टिकैत, मास्टर ओमपाल सिंह, दरियाव सिंह, अभिजीत बालियान, सागर बाल्मीकि, राजेंद्र सिंह मेंबर, संदीप हजारी मौजूद रहे।
नव वर्ष पर किया 16वां रक्तदान
मीरापुर। गांव भूम्मा निवासी किसान श्रवण कुमार शर्मा की बेटी अन्नु शर्मा अपनी पढाई के बाद यूपीएससी की तैयारी कर रही है। उसका सपना है कि वह आईएएस बनकर देश की सेवा कर सके। अन्नु शर्मा हमेशा जरूरतमंदों की मदद करती है। रविवार को नव वर्ष के मौके पर मेरठ के एक ब्लड सेंटर पर जाकर उसने 16वीं बार रक्तदान कर नववर्ष मनाने की अनोखी पहल की। इससे पहले भी अन्नु 15 बार रक्तदान कर चुकी है।
नए साल पर सांस्कृतिक कार्यक्रम
मीरापुर। प्रजापिता ब्रहमकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की शाखा ओम शांति भवन में नववर्ष के उपलक्ष में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम व सहभोज का कार्यक्रम रखा गया। संचालिका बहन अनमोल ने कहा कि देवता अनेक होते हैं परंतु परमात्मा एक ही है। देवता शक्ति सम्पन्न होते हैं परमात्मा सर्वशक्तिमान होता है। इस मौके पर प्रतीक देव वत्स, शिखा शर्मा, दीप्ती व्यास, आचार्य मनोज, बाबूराम मवाना और कृष्णपाल मौजूद रहे।
नव वर्ष की पूर्व संध्या पर शराब पीते पांच दर्जन लोग पकड़े
मुजफ्फरनगर। नव वर्ष की पूर्व संध्या पर पुलिस ने चेकिंग नगर क्षेत्र में पांच दर्जन से अधिक युवकों को सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीने के आरोप में हिरासत में लिया। सभी केे खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय ने सीओ सिटी आयुष विक्रम सिंह व नगर के तीनों थानों के प्रभारियों व पुलिस टीम के साथ नगर में चेकिंग अभियान चलाया था। पुलिस ने देर रात विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीते हुए तीनों थाना क्षेत्र में पांच दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लिया। सभी लोगों का पुलिस एक्ट के तहत चालान किया गया। कई स्थानों पर तो पुलिस टीम को देखकर युवक बाइकों व स्कूटी पर फरार हो गए। जो पीछा करने पर भी पकड़े नहीं जा सके। पुलिस की गश्त के कारण ढ़ाबों पर भी सन्नाटा पसरा रहा।

नगर की शिव मूर्ति पर पूजा अर्चना कर नव वर्ष के पहले दिन की शुरुवात करते नागरिक।- फोटो : MUZAFFARNAGAR