फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   First attacked on the farm, then shot in the village

पहले खेत पर किया हमला, फिर गांव में मार दी गोली

Wed, 13 Apr 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Apr 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
First attacked on the farm, then shot in the village
मुजफ्फरनगर : सिखेड़ा क्षेत्र में गमजदा मृतक के परिजन। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
सिखेड़ा (मुजफ्फरनगर)। क्षेत्र के गांव मोघपुर की प्रधान के भतीजे की हमलावरों ने होली पर हुए झगड़े की रंजिश में गोली मारकर हत्या कर दी। युवक पिता के साथ खेत से लौट रहा था। पांच हमलावरों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

मोघपुर की प्रधान रीता देवी का भतीजा गौरव (23) बुधवार दोपहर अपने पिता ओमवीर के साथ ट्रैक्टर लेकर खेत पर गया था। वह ट्रैक्टर से खेत जोत रहा था। इसी दौरान परिवार के ही उधम सिंह पुत्र जितेंद्र उर्फ शंकर, पदम व प्रताप पुत्र जवाहर सिंह, जवाहर सिंह पुत्र रामभज व जितेंद्र उर्फ शंकर पुत्र रामभज लाठी-डंडे, तबल लेकर उनके पास पहुंचे। आरोपियों ने गौरव को ट्रैक्टर रोकने को कहा, लेकिन गौरव ने ट्रैक्टर नहीं रोका। हमलावरों ने उस पर फावड़ा फेंककर मारा, जो गौरव के हाथ में लगा। शोर मचाने पर हमलावर खेत से फरार हो गए।
विज्ञापन

ओमवीर सिंह ने बताया कि कुछ देर बाद वह गौरव के साथ ट्रैक्टर पर बैठकर घर लौट रहे थे। जब वह उधम सिंह के घर के सामने पहुंचे, तो आरोपियों ने उन्हें घेर लिया और गौरव को तमंचे से गोली मार दी। हमलावर धमकी देकर फरार हो गए। वे गौरव को परिजनों की मदद से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, तो डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलने पर सिखेड़ा थाने की पुलिस गांव में मृतक के घर पहुंची। सीओ नई मंडी हिमांशु गौरव ने जिला अस्पताल पहुंच कर मृतक के पिता व ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली। सीओ ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि गौरव की सबसे छोटी बहन रीतू महिला सिपाही है। उसकी हाल ही में मुरादाबाद पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में ट्रेनिंग पूरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed